Hair Care: दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये नुस्खा

खूबसूरत बालों के लिए लड़कियां कुछ भी करती हैं लेकिन बाल कभी ना कभी टूटने-झड़ने और कमजोर होने से खराब हो ही जाते हैं। कई बार बालों का दोमुंहापन परेशान कर देता है। इससे बाल बिल्कुल बेजान हो जाते हैं और उनमे चमक भी खत्म हो जाती है। दोमुंहे बालों की वजह से बालों का बढ़ना भी बंद हो जाता है। अगर आप इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए महंगे प्रोडक्ट पर पैसा बर्बाद कर चुके हैं। लेकिन इनसे छुटकारा नहीं मिल रहा है। तो अब घरेलू नुस्खे को आजमाकर देखें।दोमुंहे बालों के कारणबालों के दोमुंहे का कारण बार-बार बाल धोना भी होता है। इसलिए सप्ताह में कोवल दो बार भी बाल धोना चाहिए। बालों को बार-बार धोने से उनमें ड्राईनेस आ जाती है। हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करने से भी बाल दो मुंहे हो जाते हैं। क्योंकि ज्यादा हीट लगने से बालों का मॉइश्चर खत्म हो जाता है और वो बेजाना होने लगते हैं। लगातार लंबे वक्त तक बालों को ट्रिम ना करवाने से भी बाल दोमुंहे हो जाते हैं। इसलिए समय-समय पर ट्रिम करवाते रहना चाहिए।एलोवेरा जेलएलोवेरा जेल को बालों में लगाने से केवल दो मुंहे बालों से ही नहीं बल्कि और भी बालों की समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। एलोवेरा जेल अगर आप फ्रेश लेकर लगाएंगी तो ये ज्यादा तेजी से असर दिखाएगा। बस एलोवेरा जेल को लगाने के लिए पत्तियों को तोड़कर जेल को किसी डिब्बे में निकालकर रख लें। फिर इसे पूरे बालों में जड़ से लेकर निचले सिरे तक लगा लें। करीब आधे घंटे के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। जिससे कि एलोवेरा जेल बालों और जड़ों में सोख लें। फिर बालों को शैंपू से धो लें। लगातार एलोवेरा जेल को लगाने से बालों में फर्क दिखने लगेगा।शहद लगाएंत्वचा के लिए तो शहद बेहद फायदेमंद है। साथ ही शहद बालों को भी फायदा पहुंचाता है। शहद में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं। जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और शाइनी भी। साथ ही रूखेपन से होने वाली दोमुंहे बालों की समस्या से निजात मिल जाती है। शहद को बाल में लगाने के लिए इन चीजों के साथ मिलाकर लगाएं।शहद को एक चम्मच दही और आधा चम्मच जैतून के तेल के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को बालों से लेकर जड़ों तक में लगाएं। आधे से एक घंटे बाद बालों को धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार इस पेस्ट को लगाने से असर दिखता है।दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए जरूरी है कि कुछ हेयर केयर टिप्स को हमेशा फॉलो करें। शैंपू के पहले बालों में तेल जरूर लगाएं। इससे बाल रूखे कम होंगे और टूटेंगे कम।साथ ही बालों के लिए ज्यादा से ज्यादा नेचुरल चीजों से बने प्रोडक्ट को इस्तेमाल में लाएं। इससे बालों का दोमुंहा होना कम हो जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |