अंबाला: गृह मंत्री अनिल विज।G-20 के लोगो में कमल के फूल को शामिल किए जाने पर सियासी घमासान शुरू हो गया। कांग्रेस पार्टी भाजपा पर अपने चुनाव चिन्ह को बढ़ावा देने के आरोप लगा रही है। इस घमासान में हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की भी एंट्री हो गई है।गृह मंत्री अनिल विज द्वारा किया गया ट्वीट।कांग्रेस के चाहने से कमल के फूल उगना थोड़ा बंद हो जाएंगेगृह मंत्री अनिल विज ने आज सुबह ट्वीट करके कांग्रेस पर पलटवार किया है। गृह मंत्री विज ने कहा कि G-20 देशों के लोगो में भारत के राष्ट्रीय पुष्प कमल को लगाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की है। कमल का अलौकिक फूल भारत की संस्कृति से जुड़ा है। भाजपा ने इसे अपना चुनाव चिन्ह बना लिया तो कांग्रेस के चाहने से कमल के फूल उगना थोड़ा बंद हो जाएंगे। यह अपना अलौकिक स्वरूप बिखेरते ही रहेंगे।