95 साल की बुजुर्ग मां को गोद में उठाकर पोलिंग बूथ तक लाया बेटा

करनाल: गांव श्यामगढ़ में अपनी मां को गोद में लेकर वोट डालवाने आया बेटा।हरियाणा के करनाल में इस बार 7 साल बाद जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव हुए है। जिसको लेकर आज सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरू हो गया था। वोटर सुबह 7 बजे से ही अपने घरों से वोट डालने के लिए मतदान केन्द्र पर पहुंचना शुरू हो गए थे। जिले भर के मतदान केन्द्रों सुबह से ही लोग लाइनों में नजर आ रहे है। युवा, नौजवान व बुजुर्ग मतदान में बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। मतदान को लेकर इतना उत्साह नजर आया कि कोई अपनी मां को गोद में उठाकर वोट डलवाने के लिए पहुंचा, तो कोई अपने विकलांग परिजनों को चेयर पर बैठाकर पोलिंग बूथ पर पहुंचे।मतदान केन्द्र पर बुजुर्ग महिला को लेकर पहुंचा बेटा।95 साल की मां को गोद में उठाकर पोलिंग बूथ तक लाया बेटागांव शामगढ़ में पोलिंग बूथ पर एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली है। एक बेटा अपनी 95 साल की मां को वोट डलवाने के लिए गोद में उठाकर पोलिंग बूथ पर लेकर आया और अपनी मां का वोट डलवाकर जागरूकता का संदेश दिया।महिला को चेयर पर बैठाकर लेकर आते परिजन।लोकतंत्र में सभी को मतदान करने का अधिकारगांव शामगढ़ निवासी बुजुर्ग महिला के बेटे ने बताया कि उसकी मां मनपरी देवी 95 साल से ऊपर की हो गई है। उसकी मां अब चलने में असमर्थ है। इसलिए वह अपनी मां को गोद में उठाकर वोट डलवाने के लिए आया है। लोकतंत्र में मतदान का अधिकार सबको है। चाहे वह बुजुर्ग हो या नौजवान। अपने मत का प्रयोग सबको करना चाहिए। हर मतदाता अपने मत का प्रयोग सोच समझकर गांव व क्षेत्र के विकास के लिए करें।गांव सिंगड़ा में वोट डालने आई 100 साल की बुजुर्ग महिला।कोई गोद में तो कोई चेयर पर बैठाकर लाया वोट डलवानेजिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव में लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। युवाओं व बुजुर्गों में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। कई जगहों पर अनोखी तस्वीरें देखने को मिली। जिन बुजुर्गों से चला नहीं गया तो उनके बच्चे उन्हें गोद में उठाकर ले आए, तो कोई चेयर पर बैठाकर अपने परिजनों को पोलिंग बूथ पर ले आए और उनका मतदान करवाकर मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |