दो बाइकों की भिड़ंत होने के बाद लगी आग, एक युवक जला, तीन गंभीर

बालाघाट। लांजी से भिलाई छत्तीसगढ़ मुख्य मार्ग पर मंगलवार करीब शाम सवा पांच बजे ग्राम कालीमाटी के सरकारी स्कूल समीप दो बाइकों की भिड़ंत गई।हादसे में एक बाइक जलने से उसमें सवार एक युवक की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के संबंध में बताया गया है कि लांजी निवासी शिवा पिता संतोष बागड़े 22 वर्ष ग्राम बरेजपट्टी लांजी निवासी अपने रिश्तेदार धुरपता बाई व राजेश्वर घोरमारे को ग्राम गोर्रे छोड़ने जा रहा था।इसी दौरान कालीमाटी के पास पहुंचा था।इस दौरान दूसरी ओर से बहेला निवासी अमान खान 47 वर्ष अपनी बाइक में लांजी से किराना सामान लेकर बहेला की ओर जा रहे थे।तभी शिवा बागड़े और अमान खान दोनों की बाइक में भिड़ंत हो गई।हादसे में अमान खान की बाइक आग के हवाले हो गई।इसके चलते बाइक में सवार अमान के शरीर में आग लगने से देखते ही देखते घटनास्थल जिंदा जलने से मौके पर मौत हो गई।जबकि तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

पेट्रोल लेकर जा रहा था गांव अमान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटनास्थल अमान खान ग्राम बहेला में किराना दुकान चलाता है।दुकान में पेट्रोल भी बेचते रहता था।लांजी तहसील मुख्यालय से किराना सामान के अलावा एक डबकी में पेट्रोल लेकर जा रहे थे।दोनों बाइकों की आमने सामने टक्कर होने से पेट्रोल की डबकी फूटने से बाइक में आग लगी और जिसकी चपेट में अमान खान आ गया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर लिया है।वहीं शिवा पिता संतोष बागड़े 28 वर्ष ग्राम मड़ई टेकरी लांजी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है और राजेश्वर पिता भूरू घोरमारे 60 वर्ष और धुरपता पति राजेश्वर घोरमारे ग्राम गोर्रे निवासी का सिविल अस्पताल लांजी में उपचार जारी है।

इनका कहना

दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत होने के कारण एक बाइक चालक जिसकी बाइक में पेट्रोल से भरी प्लास्टिक से भरी डिबकी थी वह जिंदा जल गया।घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

दिनेश सोलंकी, थाना प्रभारी, पुलिस थाना लांजी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |