​​​​​​​मॉड्यूल-1 से 2 में होगा चेंज, डिप्टी CM बोले- गोवा-दिल्ली छोड़कर रिसीवर गुड्स में हम सबसे आगे

चंडीगढ़: हरियाणा में टैक्स का सिस्टम बदलने की तैयारी चल रही है। यह बदलाव मॉड्यूल- 1 से टू में किया जाएगा। डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यह बदलाव आसान नहीं होगा, लेकिन समय के साथ यह बदलाव बहुत जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि गोवा और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को छोड़कर रिसीवर गुड्स् में हम सबसे आगे बने हुए हैं।एक टैक्स-एक भारत के बताए फायदेडिप्टी CM ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के सहयोग से भारत ‘एक टैक्स-एक राष्ट्र’ के सिस्टम में लीड करेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में भारत में कई नए करदाता जुडेंगें और लोगों की टैक्स देने की क्षमता भी बढ़ेगी। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि हरियाणा टैक्स सिस्टम में मॉड्यूल-1 से मॉड्यूल-2 की ओर परिवर्तन कर रहा है।डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला।आसान नहीं होगा बदलावदुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा टैक्स सिस्टम में मॉड्यूल-1 से मॉड्यूल-2 की ओर परिवर्तन कर रहा है, जबकि यह परिवर्तन आसान नहीं है, लेकिन हरियाणा ने साल 2003 में वैट टैक्स प्रणाली को लागू करने में अग्रणी भूमिका निभाई थी। उसके बाद अन्य राज्यों ने वैट टैक्स प्रणाली को अपनाना शुरू किया था।26 हजार रुपये प्रति व्यक्ति है टैक्सडिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज हरियाणा एक उत्पादक राज्य है जिसकी जनसंख्या 3 करोड़ से कम है और गोवा व दिल्ली को छोड़कर छोटे राज्यों में प्रति व्यक्ति रिसीवर गुड्स में हरियाणा सबसे आगे हैं और आज हमारा टैक्स 26 हजार रुपये प्रति व्यक्ति है।ट्रेंड हो रहे हरियाणा के अधिकारीउपमुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रिटिश हाई कमीशन के सहयोग से यूनाइटेड किंगडम के अधिकारी हमारे 200 से अधिक अधिकारियों को टैक्स प्रणाली के संबंध में प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम टैक्स व्यवस्था में सीख रहे हैं। अगर अच्छा करने के लिए सीख सकते हैं तो हमें सीखना चाहिए और अनुभव प्राप्त करना चाहिए। यह हमारा वार्षिक कार्यक्रम हैं और देश का तेजी से विकास करने के लिए यह जरूरी भी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |