4 साल की बीमार बेटी को मां ने चौथी मंजिल से नीचे फेंका…

Murder : बेंगलुरु पुलिस ने 3 माह पहले शहर के अद्वैत आश्रय अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर हुई बच्चे की मौत के मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस द्वारा दायर आरोप पत्र के अनुसार बच्चे की हत्या की गई थी। डेंटिस्ट मां ने ऑटिज्म बीमारी से पीड़ित अपनी चार साल की बेटी को करीब 50 फीट की ऊंचाई से फेंक दिया था, जिससे उसकी मौत हुई थी।

घटना अगस्त माह में बेंगलुरु के संपनगिरामा नगर में स्थित अद्वैत आश्रय अपार्टमेंट में हुई थी। मामले में पुलिस ने मां डॉ. सुषमा भारद्वाज पर हत्या का आरोप लगाया है। मृत बच्ची बालाकृष्णा (4) ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (ASD) से पीड़ित थी। इस बीमारी के कारण उसे बोलने में तकलीफ के साथ मानसिक समस्या थी। आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि बीमार बेटी को रोज ऑटिज्म की थैरेपी के लिए ले जाना पड़ता था। इसके कारण उसकी निजी जिंदगी में खलल पड़ता था। बच्चे की बीमारी से वह तंग आ गई थी, इसलिए उसने अपार्टमेंट के चौथे माले स्थित फ्लैट से उसे फेंक दिया था।

पुलिस ने आरोप पत्र में 34 गवाहों के बयान भी पेश किए हैं। इनमें से तीन प्रत्यक्षदर्शी हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी सुषमा भारद्वाज ने बेटी द्रिति की हत्या से एक महीने पहले उसे केएसआर बेंगलुरु रेलवे स्टेशन पर छोड़ने का प्रयास किया था। इसी दौरान एक रेलवे अधिकारी की नजर उस पर पड़ी और मासूम द्रिति को त्यागने की मां की कोशिश विफल हो गई थी। बच्ची को लावारिस के रूप में छोड़ने का प्रयास विफल होने से निराश होकर सुषमा ने उसे अपने अपार्टमेंट से फेंक कर मारने का फैसला किया था।

अद्वैत आश्रय अपार्टमेंट में हुई थी घटना
आरोपपत्र में कहा गया है कि सुषमा भारद्वाज ने इसी साल चार अगस्त को अद्वैत आश्रय अपार्टमेंट की चौथी मंजिल द्रिति को नीचे फेंक कर मार डाला। आरोप पत्र के साथ पुलिस ने सुषमा के अपार्टमेंट परिसर से बच्चे को फेंकने और बेंगलुरु रेलवे स्टेशन पर उसे छोड़ने के सीसीटीवी फुटेज भी पेश किए हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |