निगम अधिकारी का दावा, डंफरों से चोरी हुई बैटरी लगवा दी गई, हकीकत, अभी तक नहीं लग पाई बैटरी, सभागार परिसर में खड़े हैं वाहन

फरीदाबाद: एक महीने पहले तीन डंफरों से चोरी हो गई है बैटरी, इसके चलते सड़क पर नहीं उतर पा रहे।नगर निगम अधिकारियों की झूठी कहानी का एक और मामला सामने आया है। निगम सभागार के पास खड़े तीन डंफराें से बैटरी चोरी हो गई। एक्स्ईएन से पूछा गया तो उनका जवाब था कि बैटरी लगवा दी गई है। अब उसे भूल जाइए। जब इसकी तहकीकात की गई तो सामने आया कि अभी एक भी डंपर की बैटरी नहीं लगवाई गई। जिसके चलते तीन डंफर सड़क पर नहीं चल पा रहे हैं। सवाल ये उठता है कि आखिर निगम अधिकारी किस दबाव में झूठ बोल रहे हैं।ये है पूरा मामलाकरीब चार महीने पहले इंडियन ऑयल ने नगर निगम को पंाच डंफर और 21 ट्रैक्टर दान में दिए थे। इन वाहनों का प्रयोग कूड़ा उठाने आदि में करना था। पांच में से दो डंफर तो रोड पर दौड़ने लगे। जबकि सभागार के पास खड़े तीन डंफरों की बैटरी चोरी हो गई। चोरी की जानकारी होने पर निगम अधिकारियों ने एफआईआर भी दर्ज करा दी लेकिन अभी तक चोरों का सुराग नहीं लगा।बिना बैटरी के खड़े हैं तीन डंफरपिछले हफ्ते व्हीकल विभाग के एक्सईएन ओमदत्त शर्मा से पूछा गया तो उन्हांेंने दावा कि तीनों वाहनों में बैटरी लगवा दी गई है। अब उस तरफ ध्यान देने की जरूरत नहीं है। मंगलवार को जब डंफर की बैटरी की जांच की गई तो पता चला कि तीनों खड़े वाहनों में अभी तक बैटरी लग ही नहीं पाई। निगम अधिकारियों के इस गैर जिम्मेदाराना बयान से निगम को वाहनों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसी तरह अाधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर यूं ही धूल फांक रहे हैं। उधर चीफ इंजीनियर बीके कर्दम का कहना है कि जल्द बैटरी की व्यवस्था कराई जाएगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |