India v/s Pakan का मुकाबला 15 साल बाद वर्ल्ड कप फाइनल में !

India v/s Pakan : ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप अपने अंजाम तक पहुंचने जा रहा है। नौ नवंबर से सेमीफाइनल राउंड की शुरुआत होगी। वहीं, 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पिछले एक महीने के अंदर कई शानदार मैच देखने को मिले हैं। जहां कई छोटी टीमों ने बड़े-बड़े धुरंधरों को पटखनी दी।आयरलैंड और स्कॉटलैंड ने जहां दो बार विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज की टीम को हराया तो जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान और नीदरलैंड के दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में बड़े उलटफेर किए। ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे इस विश्व कप को अब तक का बेस्ट वर्ल्ड कप माना जा रहा है।

टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार सुबह बड़ा उलटफेर हुआ। नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका को 13 रन से हरा दिया। इस जीत से भारत और पाकिस्तान को फायदा मिला। भारत सीधे सेमीफाइनल में पहुंचा तो पाकिस्तान ने भी बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। अगर भारत-पाकिस्तान सेमीफाइनल में जीत जाते हैं, तो दोनों देशों के बीच 15 साल बाद वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। आखिरी बार दोनों टीमें 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भिड़ी थीं, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी। यह पहला टी-20 वर्ल्ड कप था।

टीम इंडिया ने सुपर-12 ग्रुप-2 के आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे को 71 रन से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत के साथ न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें भी अंतिम चार में पहुंच गई हैं। पहले सेमीफाइनल में 9 नवंबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पाकिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से होगा। वहीं, 10 नवंबर को दूसरे सेमीफाइनल में एडिलेड में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा।

टीम इंडिया v/s इंग्लैंड (10 नवंबर)

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 3 बार भिड़ंत हुई। 2 दो में टीम इंडिया ने जीत हासिल की। 1 मैच इंग्लैंड ने जीता। 2007 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच पहली भिड़ंत हुई थी। इस मैच में युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के जमाए थे। भारत ने 18 रन से जीत हासिल की थी।

पाकिस्तान v/s न्यूजीलैंड (9 नवंबर)

पाकिस्तान ने लगातार दूसरी बार और ओवरऑल छठी बार टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। न्यूजीलैंड की टीम लगातार तीसरी और ओवरऑल चौथी बार अंतिम चार में पहुंची है। इन दोनों टीमों के बीच टी-20 इंटरनेशनल में 28 बार भिड़ंत हुई है। 17 बार पाकिस्तान ने जीत हासिल की है। न्यूजीलैंड को 11 मैचों में जीत मिली है। टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच अब तक 6 बार भिड़ंत हुई है। 4 में पाकिस्तान ने और 2 में न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की है। 2007 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी पाकिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से हुआ था। तब पाकिस्तान ने जीत दर्ज की थी।

भारत समेत 12 टीमों ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के लिए सीधे किया क्वालिफाई

2024 टी20 विश्व कप के लिए अब तक डायरेक्ट क्वालिफाई करने वाली टीमें- वेस्टइंडीज, यूएसए, भारत, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, श्रीलंका, नीदरलैंड, बांग्लादेश।इनके अलावा आठ और टीमों को क्वालिफाई करना है। अगला टी20 विश्व कप 20 टीमों के बीच खेला जाएगा। इस विश्व कप से टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 राउंड की वापसी होगी। पहले 20 टीमों को पांच-पांच के चार ग्रुप में बांटा जाएगा। हर ग्रुप की टॉप दो टीमें सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई करेंगी। सुपर-8 राउंड में आठ टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुचेंगी। इसके बाद फाइनल खेला जाएगा।

इसी के साथ 2024 में यूएसए-वेस्टइंडीज में खेले जाने वाले अगले टी20 विश्व कप की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। यूएसए में खेला जाने वाला यह पहला आईसीसी वर्ल्ड कप होगा। इसके लिए अब तक 12 टीमों ने सीधे क्वालिफाई कर लिया है। वेस्टइंडीज और यूएसए मेजबान होने की वजह से पहले ही क्वालिफाई कर चुका है। इसके अलावा टेस्ट खेलने वाले सभी अहम देशों ने क्वालिफाई कर लिया है।रविवार को नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम को हराकर बड़ा उलटफेर किया। इसका उन्हें काफी फायदा हुआ है और टीम 2024 के मेन स्टेज राउंड के लिए सीधे क्वालिफाई कर गई। हालांकि, इसके लिए पाकिस्तान को बांग्लादेश को हराना जरूरी था और वैसा ही हुआ। पाकिस्तान के जीतते ही नीदरलैंड ने अगले टी20 विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर लिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |