छात्रावासों का संचालन सुव्यवस्थित तरीके से नहीं करने पर अधीक्षकों को किया कार्यमुक्त,गत दिनों कलेक्टर ने किया था आकस्मिक निरीक्षण

छात्रावासों का संचालन सुव्यवस्थित तरीके से नहीं करने पर अधीक्षकों को किया कार्यमुक्त
—–
कलेक्टर श्री दिनेश जैन द्वारा अनूसूचित जाति विकास द्वारा शाजापुर में संचालित बाल महाविद्यालयीन छात्रावास शुजालपुर एवं बालक सीनियर उत्कृष्ट छात्रावास शुजालपुर का आकस्मिक निरीक्षक किया था।इस दौरान उनके साथ शुजालपुर sdm सत्येंद्र प्रसाद, जिला प्रभारी अधिकारी जी एल गुवाटिया भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान छात्रावासों का संचालन सुव्यवस्थित तरीके से नहीं किया जाकर मात्र औपचारिकता पूर्ण किये जाने का तथ्य संज्ञान में आने से छात्रावास अधीक्षक श्री राजेन्द्र प्रसाद गोयल एवं श्री मुकेश सेहरोलिया को उक्त छात्रावासों के अधीक्षक के अतिरिक्त प्रभार से कार्यमुक्त कर इनके स्थान पर अस्थाई रूप से बालक सीनियर छात्रावास अकोदिया एवं पोलायकलां के अधीक्षक श्री कमलसिंह को बाल महाविद्यालय छात्रावास शुजालपुर एवं छात्रावास बालक सीनियर छात्रावास शुजालपुर क्रमांक 01 एवं 02 के अधीक्षक श्री धरमसिंह मालवीय को बालक सीनियर उत्कृष्ट छात्रावास शुजालपुर को आगामी आदेश तक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
—–

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |