प्रेमी के साथ मिलकर कर दी दिव्यांग पति की हत्या, गिरफ्तार

नई दिल्ली: शव को फंदे से लटका दिया खुदकुशी का रंग।वेस्ट दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में एक दिव्यांग शख्स की हत्या के बाद उसकी मौत को खुदकुशी का रंग देने की कोशिश की गई। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इस मामले का भेद खुल गया। जांच आगे बढ़ी तो इस केस में मृतक की पत्नी का ही हाथ निकला। पता चला उसने अपने प्रेमी की मदद से पति की हत्या करवाई थी। इसके बाद लाश को फंदे से लटका दिया गया था।पुलिस ने इस केस में आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राजेश के तौर पर हुई। वह मृतक का ही दोस्त है। पुलिस के मुताबिक तीन नवंबर को राजौरी गार्डन इलाके में एक दिव्यांग द्वारा घर में खुदकुशी कर लेने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया।घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। मृतक मूलरुप से बिहार पूर्णिया का रहने वाला था। वह इस मकान की पहली मंजिल पर पत्नी के साथ किराए पर रहता था। यहां पुलिस को इंक्वायरी के दौरान मकान मालिक से पता लगा शाम साढ़े पांच बजे मृतक की पत्नी ने उसे घटना की जानकारी दी थी। उसे बताया गया उसके पति ने खुदकुशी कर ली है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |