प्रेमी के साथ मिलकर कर दी दिव्यांग पति की हत्या, गिरफ्तार

नई दिल्ली: शव को फंदे से लटका दिया खुदकुशी का रंग।वेस्ट दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में एक दिव्यांग शख्स की हत्या के बाद उसकी मौत को खुदकुशी का रंग देने की कोशिश की गई। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इस मामले का भेद खुल गया। जांच आगे बढ़ी तो इस केस में मृतक की पत्नी का ही हाथ निकला। पता चला उसने अपने प्रेमी की मदद से पति की हत्या करवाई थी। इसके बाद लाश को फंदे से लटका दिया गया था।पुलिस ने इस केस में आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राजेश के तौर पर हुई। वह मृतक का ही दोस्त है। पुलिस के मुताबिक तीन नवंबर को राजौरी गार्डन इलाके में एक दिव्यांग द्वारा घर में खुदकुशी कर लेने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया।घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। मृतक मूलरुप से बिहार पूर्णिया का रहने वाला था। वह इस मकान की पहली मंजिल पर पत्नी के साथ किराए पर रहता था। यहां पुलिस को इंक्वायरी के दौरान मकान मालिक से पता लगा शाम साढ़े पांच बजे मृतक की पत्नी ने उसे घटना की जानकारी दी थी। उसे बताया गया उसके पति ने खुदकुशी कर ली है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पहलगाम में गोली चलाने वाले आतंकियों की तलाश जारी, चप्पे-चप्पे पर लगाए जा रहे पोस्टर     |     देवास की बेटी मुस्कान शेख ने गौरान्वित किया शेख नायता समाज का नाम, कलेक्टर एसपी प्रदेश की टॉपर बेटी को सम्मानित किया     |     सिंहस्थ-2028 से पर्यटन और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा- CM मोहन यादव     |     इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की फिर मिली धमकी, ईमेल में लिखा- समय रहते बचा लो, वरना…     |     ये cctv आपके होश उड़ा देगा ! देखें कैसे चौराहे पर खड़े वाहनों को स्कूल बस ने रौंद दिया     |     रायपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रेलर और ट्रक में हुई जोरदार टक्कर,13 लोगों की दर्दनाक मौत     |     भोपाल के लाल बत्ती चौक पर तेज रफ्तार स्कूल बस ने मचाया कोहराम, कई वाहनों को मारी टक्कर     |     बड़नगर-बदनावर हाईवे पर बने टोल नाके के कर्मचारियों ने महिलाओं और युवकों को पीटा, 5 गिरफ्तार     |     पत्नी ने पति की आंखों में दवाई डाली फिर बेडरूम में किलर को भेज बाहर उसकी मौत का इंतजार करने लगी     |     झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर चलती गाड़ी में लगी आग, 8 लोग झुलसे, हालत गंभीर     |