दिल्ली में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में

नई दिल्ली । दिल्ली में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। शनिवार को 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक  447 रहा। हालांकि आज बाद में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी से बहुत खराब श्रेणी में पहुंचकर थोड़ा सुधरा। शहर के 37 निगरानी स्टेशनों में से 30 में शाम 6 बजे एक्यूआई 400 अंक से नीचे दर्ज किया गया।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड  ने कहा है कि गंभीर एक्यूआई दर्ज करने वाले क्षेत्रों में बवाना (406), जहांगीरपुरी (404), नरेला (408), आरकेपुरम (403) और सोनिया विहार (407) शामिल हैं। नोएडा (354), गुरुग्राम (353), फरीदाबाद (328), गाजियाबाद (315) और ग्रेटर नोएडा (308) में एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में रहा।
एक्यूआई 400 से ऊपर हो तो इसे गंभीर माना जाता है और यह स्वस्थ लोगों को प्रभावित कर सकता है। गंभीर बीमार लोगों को यह अधिक प्रभावित कर सकता है।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच के एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 24 घंटे के औसत पीएम 2.5 कंसंट्रेशन को 15 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक सुरक्षित माना जाता है।
दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो-तीन दिनों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने या हल्का कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि शाम 5.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 73 प्रतिशत थी।
प्रदूषण के खतरनाक स्तर के चलते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बच्चों की सुरक्षा के लिए शनिवार से प्राथमिक स्कूल बंद करने की घोषणा की है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |