कांग्रेस नेता इंद्रनील राज्यगुरु के आरोप पर भाजपा और आप का पलटवार

अहमदाबाद | आप में रहकर उम्मीद पूरी नहीं होते देख इंद्रनील राज्यगुरु ने शुक्रवार को वापस कांग्रेस में शामिल हो गए| इसी साल कांग्रेस छोड़ आप में शामिल हुए इंद्रनील राज्यगुरु सौराष्ट्र के लोकप्रिय नेता हैं और उन्हें उम्मीद थी कि आप उन्हें मुख्यमंत्री के चेहरा घोषित करेगी| लेकिन शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल ने ईशुदान गढ़वी को गुजरात में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया| इस घोषणा के कुछ ही देर बाद इंद्रनील राज्यगुरु ने कांग्रेस में वापसी कर ली| कांग्रेस जॉइन करने के बाद आज भाजपा और आप पर बड़े आरोप लगाए| राज्यगुरु ने कहा कि आप के उम्मीदवार गुजरात प्रदेश भाजपा मुख्यालय में तय हो जाते हैं| दो मुख्यमंत्री पंजाब से वाया दिल्ली प्राइवेट प्लेन में गुजरात बड़े पैमाने पर रुपए लाते हैं| उन्होंने कहा कि मैं भाजपा को हराने के लिए आप में शामिल हुआ था और भाजपा को हराने वाले कई उम्मीदवारों के नाम भी दिए थे| लेकिन मुझसे कहा गया कि आप के उम्मीदवारों की सूची कमलम से आती है| कांग्रेस नेता इंद्रनील राज्यगुरु के आरोप के बाद भाजपा और आप ने पलटवार किया है| भाजपा नेता भरत डांगर ने इंद्रनील राज्यगुरु के आरोप आधारहीन बताते हुए कहा कि भाजपा को गुजरात में कभी दूसरी पार्टी की जरूरत नहीं पड़ी| कांग्रेस के ऐसे अर्थविहीन बयान कांग्रेस की हार दर्शा रहे हैं और इससे यह भी साफ हो गया है कि उसने चुनाव से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली है| भरत डांगर ने आगे कहा कि आप के रुपए पहले ही पकड़े जा चुके हैं और उस मामले की जांच भी जारी है| वहीं आप ने इंद्रनील राज्यगुरु के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है| आप के गुजरात प्रदेश प्रमुख गोपाल इटालिया ने कहा कि इंद्रनील राज्यगुरु को मुख्यमंत्री का चेहरा बनना था और इसके लिए उन्होंने पार्टी पर दबाव बनाने का भी प्रयास किया था| लेकिन पार्टी उनके दबाव के आगे नहीं झुकी और लोगों के अभिप्राय के मुताबिक ईशुदान गढ़वी को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया| इसी वजह से इंद्रनील राज्यगुरु ने आप छोड़कर वापस कांग्रेस जॉइन कर ली|

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |