Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने तेलंगाना के अल्लादुर्ग से शुरू की भारत जोड़ो यात्रा

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ तेलंगाना के अल्लादुर्ग से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू की।बता दें कि तेलंगाना में पैदल मार्च का चरण 24 अक्टूबर को शुरू हुआ था और महाराष्ट्र में प्रवेश करने से पहले 7 नवंबर को समाप्त होगा। महाराष्ट्र में 8 नवंबर को यात्रा प्रवेश करेगी। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी सहित राज्य के वरिष्ठ कांग्रेस नेता इस यात्रा के कार्यक्रमों का दौरा कर रहे हैं।
भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को बीते रविवार ब्रेक लग गया था। सांसद राहुल गांधी को कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ताजपोशी के लिए दिल्ली जाना पड़ा था। जिसके कारण तीन दिन तक भारत जोड़ो यात्रा रुकी रही। हालांकि, 27 अक्टूबर को भारत जोड़ो यात्रा फिर से शुरु हो गई थी।
जानकारी के लिए बता दें कि 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई थी। ये यात्रा अगले साल कश्मीर में खत्म होगी। यह भारत के इतिहास में किसी भी भारतीय राजनेता द्वारा पैदल सबसे लंबा मार्च है। तमिलनाडु में हरी झंडी दिखाने के बाद यात्रा पहले ही केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों को कवर कर चुकी है।
उज्जैन पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा
कांग्रेस से मिली जानकारी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा नवंबर के पहले सप्ताह में मध्यप्रदेश के उज्जैन पहुंचेगी। उज्जैन में ही बिहार कांग्रेस के नेताओं को यात्रा में जुड़ना है।सूत्रों के अनुसार प्रदेश के सभी प्रखंडों से दो से तीन नेता-कार्यकर्ता,जिलों से दो-दो नेता जबकि प्रदेश स्तर के सभी बड़े नेता और चुनिंदा विधायकों को इस यात्रा में शामिल होना होगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

2 वाक्य बोलकर ही पीएम मोदी ने भारत से लेकर दुनिया के कोने-कोने में बैठे विरोधियों के एजेंडे कर दिए फेल     |     पंजाब में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, 15 की हालत नाजुक, बोल भी नहीं पा रहे     |     हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 घोषित, इन स्टेप्स में करें चेक     |     पहलगाम में गोली चलाने वाले आतंकियों की तलाश जारी, चप्पे-चप्पे पर लगाए जा रहे पोस्टर     |     देवास की बेटी मुस्कान शेख ने गौरान्वित किया शेख नायता समाज का नाम, कलेक्टर एसपी प्रदेश की टॉपर बेटी को सम्मानित किया     |     सिंहस्थ-2028 से पर्यटन और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा- CM मोहन यादव     |     इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की फिर मिली धमकी, ईमेल में लिखा- समय रहते बचा लो, वरना…     |     ये cctv आपके होश उड़ा देगा ! देखें कैसे चौराहे पर खड़े वाहनों को स्कूल बस ने रौंद दिया     |     रायपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रेलर और ट्रक में हुई जोरदार टक्कर,13 लोगों की दर्दनाक मौत     |     भोपाल के लाल बत्ती चौक पर तेज रफ्तार स्कूल बस ने मचाया कोहराम, कई वाहनों को मारी टक्कर     |