4 दिन पहले कन्नौज से आया था काम करने; दो भाईयों की पहले हो चुकी मौत

पानीपत: समालखा थाना पुलिस कर रही कार्रवाई।हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे से गुजर रहे नेशनल हाइवे 44 पर एक हादसा हो गया। जहां एक अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। युवक कन्नौज से चार दिन पहले ही पानीपत काम पर आया था। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन पानीपत पहुंचे। जिनके बयानों के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।हल्दाना बॉर्डर के पास GT क्रॉस करते वक्त हुआ हादसासमालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में हनीफ ने बताया कि वह गांधी नगर, कन्नौज, यूपी का रहने वाला है। मंझला भाई मोमिन (32) था, जोकि कन्नौज, यूपी से करीब 1 माह पहले घर से काम के लिए निकला था।वह करीब चार दिन पहले ही पानीपत में बर्तनों में फूल-पत्ती छापने की कारीगिरी का काम करने आया था। 4 नवंबर की रात करीब 8 बजे समालखा में हल्दाना बॉर्डर के पास GT क्रॉस करते वक्त उसका एक्सीडेंट हो गया।जिसकी सूचना मिलने पर परिवार कन्नौज से पानीपत शनिवार सुबह बाद आया। यहां आने के बाद उन्होंने अपने तौर पर पता किया, मगर एक्सीडेंट करने वाले वाहन एवं वाहन चालक का पता नहीं लग सका। मोमिन के शव का पानीपत सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ।1 भाई की हार्ट अटैक से मौत, दूसरा कर चुका सुसाइडहनीफ ने बताया कि वे छह भाई व तीन बहनें हैं। जिनमें से एक भाई की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। एक भाई ने लॉकडाउन में सुसाइड कर लिया था। वहीं, एक भाई की अब सड़क हादसे में मौत हो गई है। हादसे का शिकार हुआ मोमिन शादीशुदा था। मगर, उसके बच्चे नहीं हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |