यह समय जोर से झूठ बोलने का, राज्य सरकार इन दिनों इसी से चला रही काम : अजित पवार  

मुंबई । शिर्डी में दो दिवसीय मंथन शिविर के पहले दिन एनसीपी नेता अजित पवार ने शिंदे-फडनवीस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह समय जोर से झूठ बोलने का है। राज्य की सरकार में यह जोर-शोर से चल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आने वाली स्थानीय निकायों के चुनाव की तैयारियों में लग जाने को कहा है।
बैठक में एनसीपी प्रमुख शरद पवार मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। बेचैनी महसूस होने पर उन्हें सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विधानसभा में विरोधी पक्ष नेता अजित पवार ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव जीतकर आए कार्यकर्ता पार्टी को ताकत देते हैं, इनसे विधायक और सांसद तैयार होते हैं। ऐसे में स्थानीय निकाय संस्थाओं के चुनाव में अपने विचारों के लोग चुनकर लाने के लिए किसी की प्रतीक्षा न करें, जब तक फैसला नहीं हो जाता, तब तक अलग लड़ना है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को अभी से ही काम पर लग जाना चाहिए।
अजित पवार ने कहा कि आज की शिंदे-फडनवीस सरकार निकम्मी सरकार है। इनकी नाकामी से बड़ी परियोजनाएं बाहर चली गईं। इसके चलते लाखों युवकों को रोजगार के मौके गंवाने पड़े। अजित पवार ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ही विधानसभा में कहा था कि राज्य में चार लाख करोड़ का निवेश आएगा, लेकिन अब महाविकास आघाडी के कार्यकाल में परियोजनाएं चले जाने की झूठी बातें बोली जा रही हैं। परियोजनाएं राज्य से बाहर जाना मतलब सरकार की विफलता है। यह सरकार जितने समय सत्ता में रहेगी, उसका नुकसान राज्य को होगा। बेरोजगारी बढ़ती जाएगी।
एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि राज्य की शिंदे-फडनवीस सरकार की जल्द ही विदाई होगी। यह सरकार झूठ पर टिकी है। उन्होंने कहा कि शिवसेना में 40 विधायकों की बगावत के वक्त भाजपा नेता देवेंद्र फडनवीस ने कहा था कि उनकी पार्टी का इससे कोई संबंध नहीं है, लेकिन अब वे कह रहे हैं कि उनके एक फोन पर विधायक बच्चू कडू गुवाहाटी रवाना हो गए। उनकी इस खुली टिप्पणी से जाहिर है कि बगावत के पीछे कौन था। पाटिल ने कहा कि जब पार्टी की आलोचना होती है, तो इसका मतलब यह है कि पार्टी मजबूत है। उन्होंने कहा कि महाविकास आघाडी ने अच्छा काम किया, आज यह बात जनता को बताने की आवश्यकता है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |