पहले दिन ब्लॉक समिति के 2, सरपंच के 5 व पंच पद के 3 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, जिला परिषद का एक भी नहीं

फरीदाबाद: जिला परिषद के लिए 30 लोगों ने लिया आवेदन, रविवार व मंगलवार को रहेगा अवकाश।सोमवार से नामांकन होने के आसार, नामांकन के दौरान केवल दो लोगों को अंदर आने की होगी अनुमतिजिले में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन ब्लॉक समिति के दो, सरपंच के लिए पांच और पंच पद के लिए तीना नामांकन हुए। जिला परिषद के लिए एक भी नामांकन नहीं हुआ। अब रविवार को अवकाश रहेगा। सोमवार को नामांकन होंगे। अगले दिन मंगलवार को भी अवकाश रहेगा।प्रशासन की मानें तो जिला परिषद के लिए दस वार्डों से 30 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लेकर गए हैं। इनमें 11 महिला शामिल है। जिला परिषद पद के लिए नामांकन के दौरान रूम नंबर 108 में केवल दो लोगों को ही अंदर आने की अनुमति होगी। इसके लिए दो बूथ बनाए गए हैं। निर्वाचन कर्मचारी लोगों को आवेदन पत्र देने के साथ साथ उनकी शंकाओं का भी समाधान कर रहे हैं ताकि नामांकन करने में किसी प्रकार की दिक्कत न पैदा हो।इन इन पदों के लिए हुए नामांकनडीसी विक्रम सिंह ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन फरीदाबाद ब्लॉक से ब्लॉक समिति पद के लिए दो लोगों ने नामांकन भरा है। जबकि बल्लभगढ़ और तिगांव ब्लॉक में कोई भी नामांकन नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि सरपंच पद के लिए बल्लभगढ़ ब्लॉक में तीन, फरीदाबाद और तिगांव ब्लॉक में एक एक नामांकन हुए हैं। इसी तरह पंच पद के लिए बल्लभगढ़ ब्लॉक में तीन नामांकन हुए। जबकि फरीदाबाद और ितगांव ब्लॉक में कोई भी नामांकन नहीं भरा गया।जिला परिषद पद के लिए आवेदन पत्र लेने आए उम्मीदवारजिला परिषद पद के लिए 30 ने लिए आवेदनजिला परिषद की सीईओ सुमन भाकर ने बताया कि जिला परिषद सदस्य के दस वार्डों के लिए पहले दिन कुल 30 लोगों ने आवेदन पत्र लिए हैं। इनमें वार्ड एक से दो, वार्ड दो से तीन, वार्ड तीन से पांच, वार्ड चार से तीन, वार्ड पांच से दो, वार्ड छह से तीन, वार्ड सात से एक, वार्ड आठ से पांच, वार्ड नौ से चार तथा वार्ड दस से दो नामांकन फार्म लिए गए। इनमें 11 महिलाएं शामिल हैं। दोपहर तीन बजे तक एक भी नामांकन नहीं हुआ।अब सोमवार को होंगे नामांकनसीईओ ने बताया कि रविवार को अवकाश होने के कारण नामांकन नहीं होगा। अब नामांकन की प्रक्रिया सोमवार सुबह दस से तीन बजे तक होगी। सेक्टर 12 डीसी आफिस के रूम नंबर 108 मंे नामांकन लिए जाएंगे। रूम में उम्मीदवार और उनके साथ एक अन्य की अंदर आने की अनुमति होगी। रूम के अंदर किसी भी प्रत्याशी को फोटो खींचने की अनुमति नहीं है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |