बिना टिकट बस में नहीं दिया चढ़ने; CET एग्जाम देने जाना था कैथल

अंबाला: हरियाणा के अंबाला में CET एग्जाम देने जा रही युवती से निजी बस के कंडक्टर द्वारा अभद्रता करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कंडक्टर ने बिना टिकट युवती को बस में चढ़ने से मना कर दिया। युवती के आरोप हैं कि कंडक्टर ने उसके साथ अभद्रता की है। युवती ने यमुनानगर GM के नाम अंबाला कैंट बस स्टैंड SS को शिकायत सौंप कार्रवाई की मांग की है।गांव धनौरी (अंबाला) निवासी रिम्पी देवी ने बताया कि आज उसका कैथल में CET का एग्जाम था। सुबह उसके साथ उसकी बहन मनप्रीत कौर भी थी। वे अंबाला कैंट जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच एक निजी बस आई, जिस पर एग्जाम ड्यूटी की स्लिप लगी हुई थी।कंडक्टर ने बस में नहीं दिया चढ़नेबताया कि वे दोनों बहनें बस में चढ़ने लगी तो कंडक्टर ने टिकट लगने की बात कही। जब उन्होंने एडमिट कार्ड दिखाते हुए फ्री बस सुविधा होने की बात कही तो कंडक्टर अभद्रता पर उतर आया। बताया कि कंडक्टर ने बिना टिकट बस में चढ़ने नहीं दिया।GM यमुनानगर को भेजी शिकायतSS अजीत सिंह ने बताया कि युवती द्वारा सौंपी गई लिखित शिकायत को यमुनानगर GM को भेजा गया है। आगामी कार्रवाई GM यमुनानगर करेंगे, क्योंकि निजी बस यमुनानगर की थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |