तनावपूर्ण माहौल में भी भावनाएं भड़काने की साजिश, जालंधर का बताया जा रहा

जालंधर: हिंदू नेता की हत्या पर लड्डू बांट रहा एक शख्सपंजाब के अमृतसर में हिंदू नेता की हत्या के बाद माहौल तनाव पूर्ण बना हुआ है। इस तनाव के माहौल में भी कुछ शरारती तत्व आग लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। माहौल को भड़काने के लिए हिंदू नेता की मौत पर खुशी का इजहार करते हुए लड्डू बांटने की कुछ सूचनाएं सामने आई हैं। ऐसी ही एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।बसों में सामान बेचने वालों को लड्डू देतासोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जालंधर की बताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं करता कि यब कहां की है। लेकिन जो वीडियो का कंटेंट है वह भावनाओं को भड़काने वाला है। वीडियो में एक व्यक्ति अमृतसर में मारे गए शिवसेना टकसाली के प्रधान सुधीर सूरी की हत्या पर खुशी मनाता हुआ अपनी वीडियो बनवा रहा है।बस अड्‌डे पर बांटे लड्‌डूएक लोकल बस अड्डे पर पर वह हाथ में लड्डुओं का डिब्बा लेकर लोगों में लड्डू बांट रहा है। लड्डू बांटते-बांटते लोगों से कह रहा है कि पूछोगे नहीं कि किस खुशी में लड्डू बांटे जा रहे हैं। इस पर एक युवक पूछता है कि किस खुशी में लड्डू बांटे जा रहे हैं। तो वह जवाब में कहता है कि अमृतसर में सुधीर सूरी मर गया है उस खुशी में लड्डू बांटे जा रहे हैं।बसों में सवारियों को हिंदू नेता की हत्या पर लड्डू बांटता शख्सबसों में सवारियों को भी दिए लड्‌डूइसके बाद बस में बैठी सवारियों को लड्डू देता है और कहता कि एक-एक नहीं दो-दो लड्डू खाओ अमृतसर में हिंदू नेता सुधीर सूरी मारा गया है। वायरल वीडियो में जिस तरह से क्लीन शेव युवक हाथ में डिब्बा पकड़ औऱ लोगों को पूछ-पूछ कर लड्डू बांट रहा है इससे लोगों की भावनाओं भड़क सकती हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |