‘वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल’ होगी हरियाणा की थीम, 14 से दिल्ली में होगा शुरू, तैयारी के लिए 3 करोड़ मंजूर

चंडीगढ़: CM मनोहर लाल ने जिलों में व्यापार मेले आयोजित करने के लिए कहा है। भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (2022) 14 नवंबर से नई दिल्ली में शुरू होगा। इस बार हरियाणा मेले में ‘वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल’ थीम के साथ उतरेगा। मेली की तैयारियों के लिए हरियाणा की 32वीं गवर्निंग बॉडी की ओर से 3 करोड़ रुपये की मंजूरी भी मिल गई है।27 तक होगा मेलाCS संजीव कौशल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 14 नवंबर से शुरू होने वाले भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हरियाणा के पैवेलियन को और अधिक आर्कषक एवं रचनात्मकढंग से तैयार करवाया जाए। मेले की योजना विभिन्न विभागों के साथ मिलकर समयबद्ध तरीके से की जाए। यह मेला 27 नवंबर, 2022 तक चलेगा। 20 नवंबर को हरियाणा डे मनाया जाएगा।एक्टिविटी कैलेंडर बनाए अधिकारीमुख्य सचिव ने प्राधिकरण के अधिकारियों को अपनी गतिविधियां बढ़ाने, गतिविधियों का कैलैंडर तैयार करने और बाजार की आवश्यकता अनुसार उद्योग विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर अंतरराष्ट्रीय मेलों में पूरी योजना व तैयारी के साथ हिस्सा लेने के निर्देश दिये।ये होगा लाभइससे न केवल प्रदेश के उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा बल्कि हरियाणा के लघु, सूक्ष्म और मध्यम इकाइयों को भी अधिक से अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने प्रदेश में अन्य मेले लगाये जाने की संभावनाएं तलाश करने के भी निर्देश दिये।विदेशी चखेंगे हरियाणवी स्वादव्यापार मेला प्राधिकरण हरियाणा जनवरी 2023 में होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस (2023) व 14 से 18 मार्च तक होने वाले आहार अंतरराष्ट्रीय मेला-2023 में भी हिस्सा लेगा। इसकी तैयारियां अभी से हरियाणा में शुरू हो गई हैं। सरकार की ओर से इसके लिए कार्ययोजना बनाने को कहा गया है।जिलों में भी लगेंगे मेलेहरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल का कहना है कि CM मनोहर लाल ने जिलों में व्यापार मेले आयोजित करने के लिए कहा है। सूबे में सबसे पहले गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों में ऐसे व्यापार मेलों की शुरूआत की जाएगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |