भारत की हार का सपना देख रही पाक अभिनेत्री Sehar Shinwari

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ करो या मरो मैच में खेलने उतरी है। पाकिस्तान की टीम जीतने पर ही टूर्नामेंट में बनी रह पाएगी, हारने पर टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा। भारत 6 अंक के साथ टेबल में शीर्ष पर है और उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला जीतना है। वहीं इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान की एक्टर सहर शिनवारी के अपने एक ट्वीट से खलबली मचा दी है।

ऑस्ट्रेलिया में हो रहे मेगा इवेंट में पाकिस्तान को अपने दूसरे मैच में ही बड़े उलटफेर का सामना करना पड़ा था, जिम्बाब्वे ने करीबी मुकाबले में पाकिस्तान को एक रन से हराया था, जिसके बाद से पाकिस्तान टीम की काफी किरकिरी भी हुई थी।

3 नवंबर को पाकिस्तान की एक्टर सहर शिनवारी ने ट्वीट करके लिखा, ”मैं जिम्बाब्वे के लड़के से शादी करूंगी, अगर जिम्बाब्वे की टीम अगले मैच में चमत्कारिक ढंग से भारत को हरा देती है।”एक्टर सहर शिनवारी भारत को हारते हुए देखना चाहती हैं, ऐसा हम नहीं उनके ट्वीट कर रहे हैं। बुधवार को भारत बनाम बांग्लादेश मैच के दौरान शिनवारी टीम इंडिया के हारने की दुआ कर रहीं थीं।

शिनवारी का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है और लोग उन्हें ट्रोल करते हुए भी नजर आ रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि आप ऐसे तो जिंदगी अकेले ही बिताएंगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |     बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली वारदात, केंगेरी में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप और हत्या— आरोपी गिरफ्तार     |