नेपाल में घुसने की कोशिश करते हुए पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार

बिहार: अमेरिकी पासपोर्ट के साथ पाकिस्तानी मूल की एक महिला को मंगलवार को बिहार में नेपाल में घुसने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया गया। किशनगंज के पुलिस अधीक्षक इनाम उल हक मेंगू ने बताया कि महिला को जिले के गलगलिया में उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह बिना वैध दस्तावेजों के पड़ोसी देश में घुसने की कोशिश कर रही थी।

एसपी ने कहा कि उसके पास एक अमेरिकी पासपोर्ट था, जिसके अनुसार उसका नाम फरीदा मलिक है और वह कैलिफोर्निया की रहने वाली है। आगे की जांच में पता चला कि वह पाकिस्तान में पैदा हुई थी, लेकिन बाद में अमेरिकी नागरिकता हासिल कर ली। स्थानीय पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार की गई महिला को पूछताछ के लिए जिले के महिला थाने में रखा गया है।

उन्होंने बताया कि उसने कई बार भारत के रास्ते नेपाल की यात्रा करने की बात कबूल की और ऐसे ही एक प्रयास के दौरान उसे उत्तराखंड में एसएसबी द्वारा गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद उसे 11 महीने की जेल हुई जिसके बाद उसे वापस अमेरिका भेज दिया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |