आ रही है रॉयल एनफील्ड की नई क्रूजर बाइक,जाने क्या-क्या नए फीचर्स मिलेंगे

परफॉर्मेंस बाइक बनाने के लिए मशहूर चेन्नई स्थित बाइक निर्माता कंपनी Royal Enfield  ने पुष्टि की है कि वह इटली के मिलान में 2022 EICMA  में 8 नवंबर को अपनी नई बाइक RE Super Meteor 650  से पर्दा उठाएगी। कंपनी ने एक टीजर जारी किया है जिसमें इस नई बाइक की डेब्यू तारीख और रियर लुक का खुलासा किया गया है। Royal Enfield Meteor 650 देश में ब्रांड का तीसरा 650cc मॉडल होगा। ऐसी भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि कंपनी गोवा में 2022 राइडर मेनिया में अपनी क्रूजर बाइक को शोकेस कर सकती है।यह आयोजन 18 से 20 नवंबर 2022 तक चलेगा।

कब होगी लॉन्च

रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी ने अपकमिंग नई सुपर मीटियोर 650 के लिए स्टाफ ट्रेनिंग शुरू कर दी है। बाइक की आधिकारिक लॉन्च डेट और डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं।हालांकि,इसके दिसंबर 2022 या जनवरी 2023 में बाजार में लॉन्च होने की उम्मीद है।

लुक और डिजाइन

स्पाय तस्वीरों से इस बात की पुष्टि होती है कि नई रॉयल एनफील्ड 650cc बाइक में सर्कुलर हेडलैंप के साथ रेट्रो-स्टाइल डिजाइन लैंगवेज का इस्तेमाल किया गया है। बाइक के फ्रंट में एक बड़ी, नॉन-एडजस्टेबल विंडशील्ड और क्रोमेड क्रैश गार्ड होंगे। नया मॉडल अलॉय व्हील्स, एक फ्लैट रियर फेंडर, एक ट्विन-पाइप एक्जॉस्ट सिस्टम, फॉरवर्ड-सेट फुट पेग्स और गोल टर्न इंडिकेटर्स और टेललैंप के साथ आएगा। इसके कुछ डिजाइन Royal Enfield SG650 कॉन्सेप्ट से प्रेरित होंगे।

इंजन और पावर

नई Royal Enfield Super Meteor 650 अपने पॉवरट्रेन को RE 650cc ट्विन्स के साथ साझा करेगी। इसका मतलब है कि नई क्रूजर बाइक 648cc, पैरेलल ट्विन-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल करेगी जो फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस होगा। यह इंजन 47 PS का पीक पावर और 52 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए एक 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा जो स्लिपर और असिस्ट क्लच के साथ आएगा।

फीचर्स

नई Royal Enfield Super Meteor 650 में ट्रिपर नेविगेशन के लिए एक छोटे पैड के साथ एक सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल होगा। बाइक में सिल्वर फिनिश होगी। दिलचस्प बात यह है कि यह ऑप्शनल ट्रिपर नेविगेशन एक्सेसरी के साथ आने वाली पहली आरई 650cc बाइक होगी। इसके स्विच, नॉन-एडजस्टेबल हैंड लीवर और फ्रंट ब्रेक मास्टर सिलेंडर वैसे ही हो सकते हैं जैसा कि मीटियोर 350 में दिए गए हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |