कोर्ट में पेश नहीं होने पर संपत्ति कुर्क करने के आदेश भी जारी

चंडीगढ़: AAP से विधायक दलबीर सिंह टोंग की फाइल फोटो।बाबा बकाला से आम आदमी पार्टी के विधायक दलबीर सिंह टोंग को कोर्ट ने भगौड़ा घोषित किया है। दर्ज केस में अदालत में पेश नहीं होने पर कोर्ट ने उनकी संपत्ति की कुर्की के आदेश भी दिए हैं।गौरतलब है कि AAP ने साल 2020 में तरनतारन में डीसी ऑफिस के बाहर नकली शराब से मरने वालों को न्याय दिलाने के लिए धरना दिया था। उस दौरान कुलतार सिंह संधवां वर्तमान में विधानसभा के मौजूदा स्पीकर, डिप्टी स्पीकर जय किशन रोड़ी, परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर, खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, विधायक डॉक्टर कश्मीर सिंह सोहल, विधायक मनिंदर सिंह लालपुरा, विधायक मनजीत और विधायक दलबीर सिंह टोंग व कई अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।हाईकोर्ट के आदेश पर हुए थे पेशमामले में गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। इसके बाद हाईकोर्ट के आदेश पर आरोपी निचली अदालत में पेश हुए, जहां से उन्हें जमानत मिल गई थी । लेकिन आरोपी विधायक दलबीर सिंह टोंग तब से अब तक कोर्ट में पेश नहीं हुए हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |