T20 World Cup: विराट कोहली चौकों के शतक से 3 कदम दूर, ऐसा कारनामा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय

T20 World Cup: विराट कोहली के नाम टी20 वर्ल्ड कप में कुल चौकों की संख्या 97 हो गई है, और वह 100 चौके लगाने से महज तीन चौके पीछे हैं. भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप में अगला मुकाबला छह नवंबर को जिम्बाब्वे के साथ है. कोहली के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि वह इस मील के पत्थर को जिम्बाब्वे के खिलाफ प्राप्त कर सकते हैं.

नई दिल्ली. भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला जारी टूर्नामेंट में आग उगला रहा है. उन्होंने पहले पहले पाकिस्तान के खिलाफ महज 53 गेंद में 82 रनों की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली. इसके बाद नीदरलैंड्स के खिलाफ भी उनका बल्ला जमकर चला और 44 गेंद में 62 रन बनाकर नाबाद लौटे. इन दो उम्दा पारियों के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनका बल्ला थोड़ा खामोश रहा, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ वह एक बार फिर रंग में नजर आए और 44 गेंदों में 64 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल डाली. इस दौरान उनके बल्ले से आठ चौके एवं एक बेहतरीन छक्का निकला.

जारी टी20 वर्ल्ड कप में उनके बल्ले से कुल 19 चौके निकल चुके हैं, और टूर्नामेंट में सर्वाधिक चौके लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर स्थित हैं. पहले स्थान पर डच क्रिकेटर मैक्स ओ’डॉड हैं. डॉड ने कुल 21 चौके जड़े हैं. वहीं दूसरे स्थान पर आयरिश बल्लेबाज लोर्कन टकर हैं. टकर के बल्ले से भी 19 चौके निकले हैं, लेकिन कोहली से एक पायदान उपर काबिज हैं. तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं.

टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली चौकों के शतक से 3 कदम दूर:

विराट कोहली के नाम टी20 वर्ल्ड कप में कुल चौकों की संख्या 97 हो गई है, और वह 100 चौके लगाने से महज तीन चौके पीछे हैं. भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप में अगला मुकाबला छह नवंबर को जिम्बाब्वे के साथ है. कोहली के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि वह इस मील के पत्थर को जिम्बाब्वे के खिलाफ प्राप्त कर सकते हैं. कोहली के बल्ले से अगर जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन चौके निकलते हैं तो वह टी20 वर्ल्ड कप में 100 चौके लगाने वाले पहले भारतीय होंगे.

महेला जयवर्धने ने टी20 वर्ल्ड कप में लगाए हैं सर्वाधिक चौके:

टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक चौके लगाने का रिकॉर्ड श्रीलंकाई पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने के नाम दर्ज है. जयवर्धने ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 31 मैच खेलते हुए कुल 111 चौके लगाए हैं. वहीं दूसरे स्थान पर उनके ही साथी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान का नाम आता है. दिलशान ने 35 मैच खेलते हुए 101 चौके जड़े हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |