अच्छी खबर ! आलू खाने से सेहत को नहीं होता नुकसान, रिसर्च में हुआ खुलासा

रेड मीट की जगह आलू खाना और फिजिकली एक्टिव रहना काफी फायदेमंद होता है. यह खुलासा पिछले दिनों सामने आई एक स्टडी में हुई है. सही तरीके से आलू का सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा भी कम हो सकता है. रिसर्च की चौंकाने वाली बातें जान लीजिए.

Potatoes Good For Health: अगर आपको आलू खाना पसंद है लेकिन सेहत और वजन को कंट्रोल में रखने के लिए आलू खाने से परहेज कर रहे हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है.  एक नए शोध में यह पाया गया है कि सेहत के लिए आलू उतना नुकसानदायक नहीं होता, जितना कि हम इसे समझते हैं. ईटदिसनॉटदैट की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की बॉस्‍टन यूनिवर्सिटी के जर्नल ऑफ न्‍यूट्रिशनल साइंस के शोधकर्ताओं ने इस बात की जानकारी दी है. इस शोध में 30 साल से अधिक उम्र के 2,523 लोगों को शामिल किया. उन्‍होंने प्रतिभागियों के खाने की आदतों और स्वास्थ्य का आकलन किया, जिससे यह समझा जा सके कि हेल्‍दी इंसान पर आलू के नियमित सेवन से किस हद तक कार्डियोमेटाबोलिक हेल्‍थ पर  प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते है. इस बारे में विस्तार से जान लीजिए.

शोध में क्‍या पाया गया?
इस शोध में पाया गया कि चार या अधिक कप सफेद आलू या मीठा आलू खाने से कोई नुकसान नहीं हुआ- चाहे वह तला हुआ हो या बिना तला हुआ. इसका उच्च रक्तचाप और डिस्लिपिडेमिया जैसी हेल्‍थ से जुड़ी समस्‍या से भी डायेक्‍ट संबंध नहीं था. इसके अलावा जिन प्रतिभागियों ने तले हुए आलू  खाए, उनमें विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने का जोखिम भी कम था. हालांकि ये तब पाया गया जब वे रेड मीट की जगह इसे खाएं और शारीरिक रूप से सक्रिय भी रहें. ऐसा करने से उनमें टाइप 2 मधुमेह विकसित होने की संभावना भी 24% कम थी और ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ने की संभावना 26% कम थी.

कैसे किया गया शोध?
सितंबर 2022 में प्रकाशित इस शोध में शोधकर्ताओं ने वास्तव में 1971 में लगभग 70% प्रतिभागियों से डाटा एकत्र करना शुरू किया था और बाद के वर्षों में इसे जारी रखा गया. अध्ययन में देखा गया है कि लोगों ने कितने और किस प्रकार के आलू खाएं. मसलन, सफेद आलू और मीठे आलू. पाया गया कि  लोगों ने 36% पके हुए आलू, 28% तला हुआ आलू, 14%  मैश्‍ड आलू और 9% उबला हुआ खा रहे थे.

आलू खाने के फायदे
-डीजे ब्लैटनर (आरडीएन, सीएसएसडी, और फ्लेक्सिटेरियन डाइट के लेखक) ने कहा कि आलू मधुमेह, उच्च रक्तचाप या ऊंचा ट्राइग्लिसराइड्स के जोखिम को नहीं बढ़ाता क्‍योंकि आलू एक अनप्रोसेस्‍ड फूड है.
-आलू एक ऐसा सब्‍जी है जिसमें भरपूर मात्रा में हाई क्‍वालिटी कार्ब और फाइबर होता है.
-एक कप आलू में इतना पोटैशियम होता है जो मसल्‍स, हार्ट और तंत्रिका तंत्र के काम को सही तरीके से चलाने के लिए काफी है.
-आलू विटामिन सी का एक उत्कृष्ट स्रोत हैं जो सेलुलर क्षति को रोकने में मदद करने के लिए एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है.

किस तरह करें प्रयोग
अमेरिकी आहार संबंधी दिशानिर्देशों के मुताबिक, हर दिन हमें कम से कम 2.5 कप सब्जियां खाना चाहिए और  उसमें से हर हफ्ते पांच कप स्टार्च वाली सब्जियां होनी चाहिए. हालांकि आलू को संतुलित भोजन की तरह इस्‍तेमाल करने के लिए आप इसे मक्खन, पनीर क्रीम जैसे क्लासिक पोटैटो टॉपिंग की तरह भी खा सकते हैं. लेकिन बेहतर होगा अगर आप इसे कम मसालों के साथ इस्‍तेमाल करें. इसके अलावा, आलू के साथ खूब सारा वेजिटेलब आदि जरूर खाएं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |