होटल में प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों को परोसे, रसोई में खुले में पड़ा मिला चिकन

लुधियाना: पंजाब के जिला लुधियाना में बुधवार को पकौड़ों को लेकर पंगा हो गया। बता दें फिरोजपुर रोड भाईवाला चौक से करीब 300 मीटर दूरी पर एक नामी होटल में किसी व्यक्ति ने प्रेसवार्ता आयोजित की। इस दौरान वहां कुछ पत्रकार भी पहुंचे और प्रेसवार्ता शुरू होने के दौरान रिफ्रेशमेंट आने लगी।किचन में खुले में पड़ा चिकन।देखते ही देखते पकौड़े भी परोसा जाने लगे। कुछ लोगों ने तो पकौड़े खा लिए, लेकिन कुछ ही पल में एक पकौड़े से सुंडी चलती दिखने लगी। पकौड़े पर सुंडी चलती देख हड़कंप मच गया। होटल के मैनेजर से भी काफी पत्रकारों की कहासुनी हुई। होटल की रसोई में जाकर देखा तो पता चला कि वहां भी कई खाने-पीने के सामान पर सुंड़ियां चल रही थीं। किचन में खुले में चिकन पड़ा था जो अनहाइजेनिक है।सुंड़ी निकलने बाद पकौड़ों की भरो प्लेट्स।बताया जा रहा है कि जिला प्रशासनिक अधिकारियों और सेहत विभाग को भी सूचित किया गया। बता दें समय-समय पर होटल की चैकिंग न करना सेहत विभाग की भी लापरवाही है। बता दें जो अधिकारी होटल में चैकिंग करने आए थे उन्हें वर्करों ने कटोरे में सुंडियों वाला बेसन नहीं दिखाया। सेहत अधिकारियों के मुताबिक, होटल के मालिक को बुला मामले की जांच की जा रही है। होटल की किचन में इस्तेमाल होने वाले सामान के सैंपल भी सेहत विभाग ने लिए है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |