WhatsApp के नए फीचर देंगे चैटिंग का असली मजा

WhatsApp Users के लिए खुशखबरी है। कंपनी अपने करोड़ों यूजर्स के चैटिंग एक्सपीरियंस को शानदार बनाने के लिए कई जबर्दस्त अपडेट ला रही है। नए अपडेट वेब के साथ ऐप के लिए भी आएंगे। वॉट्सऐप आजकल इन अपकमिंग फीचर्स की टेस्टिंग कर रहा है। खास बात है कि कंपनी इन फीचर्स को बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट भी कर रही है। बीटा टेस्टिंग पूरी होने के बाद इन फीचर्स का स्टेबल वर्जन रिलीज होगा। आने वाले इन नए फीचर्स में चैट विद योरसेल्फ और ग्रुप चैट में प्रोफाइल फोटो के अलावा कई और नाम भी शामिल हैं।

ग्रुप चैट में दिखेंगे मेंबर्स के फोटो

वॉट्सऐप जल्द ही यूजर्स के लिए यह जबर्दस्त फीचर रोलआउट करने वाला है। यूजर्स को भी इस धांसू फीचर का लंबे समय से इंतजार था। इसके आने के बाद यूजर को ग्रुप चैट में कॉन्टैक्ट्स का प्रोफाइल फोटो दिखेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह फीचर सबसे पहले वॉट्सऐप डेस्कटॉप ऐप के लिए रिलीज होगा। सफल बीटा टेस्टिंग के बाद इसे ऐंड्रॉयड और iOS के लिए भी रोलआउट किया जाएगा।

इमेज को कर पाएंगे ब्लर

वॉट्सऐप यूजर्स के लिए इमेज ब्लर करने वाला ऑप्शन जल्द रोलआउट करेगा। इसकी मदद से यूजर इमेज में आपत्तिजनक या सेंसिटिव जानकारी को ब्लर कर सकेंगे। हाल में आई एक रिपोर्ट के अनुसार वॉट्सऐप इमेज को ब्लर या एडिट करने के लिए दो टूल देगा। यूजर इमेज को ब्लर करते वक्त उसके साइज को भी चुन सकते हैं।

फोटो और वीडियो को कैप्शन के साथ करेंगे फॉरवर्ड

वॉट्सऐप का यह अपकमिंग फीचर काफी मजेदा है। इसके आने के बाद यूजर फोटो और वीडियो को कैप्शन या कोई खास मेसेज के साथ फॉरवर्ड कर पाएंगे। अभी यूजर्स को फॉरवर्ड की जाने वाली मीडिया फाइल्स में कैप्शन ऐड करने का ऑप्शन नहीं मिलता। इस वक्त कैप्शन को केवल उन्हीं फोटो और वीडियो में ऐड किया जा सकता है, अटैच फाइल वाले ऑप्शन पर टैप करके गैलेरी से अपलोड करते हैं। WABetaInfo के अनुसार कंपनी इस फीचर को अभी कुछ बीटा यूजर्स के लिए ऐंड्रॉयड 2.22.23.15 अपडेट के साथ रोलआउट कर रही है।

खुद से करें चैटिंग

वॉट्सऐप में इस फीचर के आने से यूजर खुद के साथ भी चैटिंग कर सकेंगे। इसके लिए कंपनी वॉट्सऐप ‘Message Yourself’ का ऑप्शन भी देगी। इस फीचर के आने बाद यूजर दिन भर के जरूरी काम की लिस्ट बना कर खुद को सेंड कर सकते हैं। इसके साथ ही इसमें वे उन जरूरी मेसेजेस को भी सेव रख सकते हैं, जिनकी जरूरत बाद में पड़ सकती है। अभी खुद को मेसेज करने के लिए दो-तीन मेंबर्स के साथ ग्रुप बना कर बाद में उन्हें ग्रुप से हटाना पड़ता है। उम्मीद है कि वॉट्सऐप का यह नया फीचर यूजर्स के काफी काम आएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |