रोडवेज प्रबंधन के खिलाफ छात्रों ने की नारेबाजी, बोले- 3 घंटे से इंतजार में खड़े

करनाल: बस स्टैंड पर खड़े विद्यार्थी।हरियाणा के करनाल बस स्टैंड पर जब कई घंटों तक सरकारी बसें नहीं पहुंची तो स्कूल, कॉलेज छात्रों व यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। अधिकारियों के पास भी यात्रियों के सवालों का कोई संतोषजनक जवाब नहीं था। जिससे छात्रों व सवारियों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने सरकार व रोडवेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर रोष व्यक्त किया।बुधवार को 12 बजे से 3 बजे तक करनाल बस स्टैंड पर कोई भी बस नहीं पहुंची। इक्का दुक्का बस आती और वही यात्रियों से पूरी तरह भरकर निकल जाती। कई घंटे इंतजार करने के बाद भी जब बसें आती नजर नहीं आई तो छात्रों व यात्रियों का गुस्सा आसमान पर चढ़ गया और उन्होंने जमकर हंगामा किया।बस स्टैंड पर बसों का इंतजार करते विद्यार्थी।इलेक्शन में गई बसेंप्रदर्शन कर रहे छात्रों और यात्रियों का कहना है कि करीब 3 घंटे से बस स्टैंड पर बैठे हैं। इंतजार कर रहे हैं कि बस आएगी, अब बस आएगी, लेकिन बस ही नहीं आई। जब रोडवेज जीएम के पास जाते हैं तो वे इंतजार करने के लिए कहते हैं। ऐसे में बड़ी समस्या उनके सामने खड़ी हो गई है और वे कैसे इतनी देर तक इंतजार करें। उन्हें अपने घर भी पहुंचना है। घर जाकर काम भी करना है और पढ़ाई भी करनी है। बताया जा रहा है कि बसों को इलेक्शन ड्यूटी में भेजा गया है।बस के इंतजार में घुमती छात्रांए।लड़कियों को हुई ज्यादा परेशानीलड़के तो किसी तरह घर पर पहुंच भी जाएंगे, लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत लड़कियों और महिलाओं को है। यहां पर प्राइवेट बसें भी हैं, लेकिन उनमें भी पांव रखने की कोई जगह नहीं है। ऐसे में कैसे समस्या का समाधान होगा। यहां न तो कोई सुनने वाला है और न ही सुध लेने वाला।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |