पहली बार महिला न्यायधीश भी 12, राष्ट्रपति ने जारी किए आदेश

चंडीगढ़: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में 5 नई महिला न्यायधीश समेत मंगलवार को कुल दस न्यायधीशों की नियुक्ति को मंजूरी दी गई है। इन न्यायधीशों में कुलदीप तिवारी, गुरबीर सिंह, दीपक गुप्ता, अमरजोत भट्टी, रितू टैगोर, मनीषा बत्रा, हरप्रीत कौर जीवन, सुखविंदर कौर, संजीव बैरी और विक्रम अग्रवाल शामिल हैं। राष्ट्रपति ने इन न्यायधीशों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।न्यायधीशों की नियुक्ति के आदेशों की प्रति।पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एतिहास में ऐसा पहली बार है, जब महिला जजों की संख्या दस के आंकड़े को पार करते हुए 12 पर पहुंची है। हाईकोर्ट के इतिहास में ऐसा भी पहली बार होगा, जब कुल न्यायधीशों की संख्या 66 हो जाएगी। अब से पहले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में न्यायधीशों की इतनी संख्या कभी नहीं रही है। चंद समय पूर्व भी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के लिए 12 नए जजों की नियुक्ति की गई थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |