नरेला में प्लास्टिक फैक्टरी में लगी भीषण आग दिल्ली/NCR By Shahzad Khan On Nov 1, 2022 170 दिल्ली के नरेला इलाके में एक पाइप फैक्टरी में भीषण आग लग गई है। आग की चपेट में आने से कई लोग झुलस गए हैं। जबकि कई लोग अभी अंदर फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। अंदर फंसे लोगों को बचाने का कार्य चल रहा है।जानकारी के अनुसार, नरेला इलाके से सुबह 9.35 बजे सूचना मिलने पर 10 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि फैक्टरी की पहले और दूसरे तल पर आग लगी है। आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है।आग में फंसे लोगों में से दो को बचा लिया गया है। जबकि पांच लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल बचाव अभियान चल रहा है। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 170 Share