सोने-चांदी के आभूषण समेत 25 हजार कैश चुराया, ताला लगाकर मायके गई थी महिला

पानीपत: घर में चोरी के वक्त बिखेरा गया सामान।हरियाणा के पानीपत शहर की हरिनगर कॉलोनी में एक फौजी के मकान में लाखों की चोरी हो गई। चोरों ने घर से सोने-चांदी के आभूषण समेत 25 हजार कैश चुरा लिया है। कुल करीब 4 लाख का नुकसान हुआ है। दरअसल, फौजी जम्मू में तैनात है। उसकी पत्नी अपने बच्चों समेत मायका गई थी।अगले दिन जब वापस लौटी तो घर के दरवाजों पर लटके ताले टूटे हुए मिले। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 457 व 380 के तहत केस दर्ज कर लिया है।अलमारी से बेड पर बिखेरा सामान।सोनीपत मायका गई थी महिलापुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में कमलेश ने बताया कि वह वार्ड 26, हरिनगर कॉलोनी का रहने वाला है। उसका पति संजय BSF जम्मू में तैनात है। 30 अक्टूबर को वह अपने बच्चों के साथ मायका सोनीपत गई थी। 31 अक्टूबर को वह वापस लौटी।उसने देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। घर के भीतर सारा सामान बिखरा हुआ था। बैडरुम का ताला टूटा हुआ था। बैडरुम में रखी एक अलमारी का भी लॉकर टूटा हुआ था। बेड पर सारा सामान बिखरा हुआ था।घर के मेन गेट का टूटा ताला।ये सामान हुआ चोरीचेक करने पर पता लगा कि उसकी सोने की चेन, सोने का लोकेट, 1 नथ, सोने का टीका, सोने का ओम, 3 अंगुठियां, 1 जोड़ी झुमकी, कान के सोने के टोपस, बालियां, 2 हाथ फूल चांदी के, चांदी का तागड़ी का गुच्छा, दो चांदी के हार, 4 जोड़ी चांदी की पाजेब, चुटकी चांदी की, चांदी के कड़े, 5 चांदी के बर्तन, 2 सिक्के चांदी के, चांदी के जुडे़ की पीन, चांदी की चोटी, चांदी का मंगलसूत्र, समेत 25 हजार का कैश चोरी हो गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |