छोटा भाई कमरे पर मिलने गया तो फंदे पर लटका मिला; दो बच्चों का था पिता

पानीपत: हरियाणा के पानीपत शहर के कच्चा कैंप में किराये के कमरे में एक टेलर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब टेलर का छोटा भाई उससे कमरे पर मिलने गया था। उसने देखा कि बड़ा भाई पंखे पर फंदा लगाकर लटका हुआ है।आनन-फानन में उसने मामले की सूचना स्थानीय लोगों को दी। टेलर को फंदे से नीचे उतारा और नजदीकी एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां सोमवार को परिजनों के बयानों के आधार पर मामले में इतेफाकिया कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।रामतीर्थ (फाइल फोटो)।पांच भाईयों में सबसे बड़ा था टेलर, दो भाई रहते हैं गांव मेंजानकारी देते हुए सतेंद्र कुमार ने बताया कि वह मूल रुप से उत्तर-प्रदेश के हरदोई जिला का रहने वाला है। हाल में वह पानीपत रहता है। वे पांच भाई है। सबसे बड़ा भाई रामतीर्थ (32) था। जोकि पानीपत की कच्चा कैंप कॉलोनी में रहता था।वह अपनी पत्नी जुली और 8 वर्षीय बेटे व 5 वर्षीय बेटी के साथ पिछले करीब 12 साल से पानीपत में रह रहा है। यहां वह टेलर का काम करता था। उसके अलावा छोटा भाई बृजमोहन भी पानीपत में परिवार समेत रहता है। दो और छोटे भाई गांव में ही रहते हैं।सतेंद्र ने बताया कि दिवाली पर भाभी जुली बच्चों समेत गांव चली गई थी। यहां पर भाई अकेला रहता था। रविवार को छोटा भाई बृजमोहन फ्री होने के बाद बड़े भाई रामतीर्थ से मिलने उसके कमरे पर गया था। जहां उसे भाई को फंदे पर लटका देखा। सतेंद्र के मुताबिक बड़े के इस तरह के कदम उठाए जाने के कारण अज्ञात है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |