पूछा- किन गांवों का दौरा कर कितनी समस्याएं सुनी; डीसी को दिए थे विजिट के निर्देश

चंडीगढ़: CM पंजाब ने प्रदेश के सरकारी विभागों के सेक्रेटरी स्तर के अधिकारियों से विजिट की रिपोर्ट मांगी है। इस रिपोर्ट में अधिकारियों के अधीन जिले में की विजिट और दरपेश आई समस्याओं के संबंध में जानकारी मांगी गई है। उन्होंने रिपोर्ट में यह भी पूछा है कि अधिकारियों ने बीते समय में किन-किन गांवों और जगहों का दौरा किया और जमीनी स्तर पर लोगों की कितनी परेशानियां/समस्याएं सुनी हैं।गौरतलब है कि CM ने बीते दिनों सभी विभागीय अधिकारियों को गांव के दौरे कर लोगों की समस्याएं हल करने के आदेश दिए थे। इस संबंध में पहले 21 सितंबर को रिपोर्ट मांगी गई थी।कृषि मंत्री ने की निलंबित करने की कार्रवाईकृषि मंत्री ने बीते दिनों पटियाला व संगरूर समेत तरनतारन के अधिकारियों को पराली जलाने की घटनाओं में लापरवाही के आरोप में सस्पेंड किया था। अब CM द्वारा भी किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। पंजाब सरकार सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट कर चुकी है कि वह अपने कार्यालय से बाहर निकल अपने अधीन क्षेत्रों में दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनें और उनके समाधान का प्रयास करें।CM ने 4 अप्रैल को दिए थे आदेशCM भगवंत मान ने 4 अप्रैल को सभी डिप्टी कमिश्नरों को आदेश दिए थे कि वे सप्ताह में कम से कम एक दिन गांव में जाकर बैठक कर लोगों की समस्याएं सुनें। इससे सरकार को लोगों की वास्तविक समस्याएं पता चलेंगी।भ्रष्टाचार की रोकथाम को हेल्पलाइन नंबर किया जारीभ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए CM भगवंत मान ने 23 मार्च को भगत सिंह के बलिदान दिवस पर एक वाट्सएप नंबर भी जारी किया था। इस नंबर पर मिलने वाली शिकायतों के आधार पर केस भी दर्ज किए गए हैं और इसका असर भी देखने को मिला था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |