सुबह से वोटिंग के लिए मतदाताओं की लाइन लगी; साढ़े 8 बजे तक 4% हुआ मतदान

पानीपत: हरियाणा के पानीपत जिले में पंचायत चुनाव का मतदान शुरु हो चुका है। मतदाताओं में सुबह 7 बजे से वोटिंग के लिए उत्साह दिखाई दे रहा है। सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्रों के बूथों पर लोगों की लंबी लाइन लगी हुई है।हर बूथ पर सही से वोट डले, इसके लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन की खास नजर एवं व्यवस्था है। केंद्र पर बने सेल्फी प्वाइंट बहुत ही आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। ग्रामीणों में सुबह से ही सबसे पहले वोट डालने की होड़ लगी हुई है। जिले में कुल 4 लाख 57 हजार 849 मतदाता है। जिनमें से सुबह साढ़े 8 बजे तक 18 हजार 201 वोट डाल चुके हैं। यानि कुल 4% वोट हो चुका है।समालखा में अति संवेदनशील बूथ पर पुलिस का कड़ा पहरा।ये है पुलिस की सुरक्षा व्यवस्थाSP शशांक कुमार सावन ने बताया कि जिला पुलिस प्रशासन चुनावी प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह से सर्तक है। जिला में कुल 219 पोलिग स्टेशन पर 529 पोलिग बूथ बनाए गए हैं। इनमें 34 पोलिग स्टेशन सवेंदनशील व 52 अति संवेदनशील चिन्हित किए गए हैं।वहीं, 107 पोलिग बूथ सवेंदनशील व 141 अति संवेदनशील चिन्हित किए गए है। सवेंदनशील व अति संवेदनशील पोलिंग स्टेशन व बूथों पर चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिला पुलिस के अतिरिक्त जवानों की नियुक्ति की गई है।गढ़ सरनाई और बबैल ब्लॉक समिति वार्ड 16 प्रत्याशी प्रदीप कुमार ने किया मतदान।इसके साथ-साथ जिला मे विभिन्न मार्गों पर 27 स्थानों पर स्थाई व अस्थाई रूप से नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों व व्यक्यिों की गहनता से जांच की जा रही है। 56 पेट्रोलिग पार्टी लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है। वही 3 रिजर्व पार्टी बनाकर तैनात की गई है।जिला में 1293 जवानों को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त 645 होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है। पानीपत से लगती उत्तरप्रदेश राज्य व विभिन्न जिला की सीमाओं पर जिला पुलिस का कड़ा पहरा है।गांव राजाखेड़ी में सबसे पहले शिक्षक बोधराज ने किया मतदान।DC की अपील: हर मतदाता करें मताधिकार का प्रयोगDC सुशील सारवान ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने लिए लोगों से सहयोग की अपील की है। साथ-साथ यह भी कहा कि चुनाव के दौरान जो कोई चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने या किसी भी तरह से कानून-व्यवस्था को खराब करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कानून अनुसार कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।जिला प्रशासन आम चुनाव निष्पक्ष, स्वतन्त्र, और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने के लिए पूरी तरह वचनबद्द है। आम जनता बिना किसी डर भय के अपने मताधिकार का प्रयोग की अपील है।सभी बूथों पर बनाए गए हैं सेल्फी प्वाइंट।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |