जम्मू-कश्मीर में अब बाहरी राज्यों के विद्यार्थी भी कर सकेंगे डॉक्टरी की पढ़ाई

जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर अब एक नए युग की ओर बढ़ रहा है। ताजा घटनाक्रम मेडिकल की पढाई को लेकर है। दरअसल जम्मू-कश्मीर में अब बाहरी राज्यों के विद्यार्थी भी डॉक्टरी की पढ़ाई कर सकते हैं। धारा 370 हटने के बाद अब जम्मू-कश्मीर में एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है। जम्मू-कश्मीर में मेडिकल कॉलेजों में अब देश भर से विद्यार्थी दाखिला लेकर और एमबीबीएस, एमडी, डीएनबी कोर्स कर डॉक्टर बन सकते हैं। सरकार के फैसले से स्थानीय डॉक्टर खुश हैं, वहीं युवा जो मेडिकल की पढाई कर रहे हैं, वहां भी काफी ऊत्साहित हैं। जम्मू-कश्मीर के राजकीय मेडिकल कॉलेज जम्मू और अन्य कॉलेजों में अब बाहरी राज्यों के विद्यार्थी दाखिला ले रहे हैं। पहली बार यहां के कॉलेजों में एमबीबीएस,पीजी, और डीएनबी के दाखिले शुरु हो चुके हैं। 150 सीटें एमबीबीएस, डीएनबी की 44 सीटें और 200 पीजी की सीटों पर छात्र पढ़ाई करने वाले हैं। सेवानिवृत डॉक्टर ने बताया कि सरकार का ये कदम बहुत सराहनीय है। इससे हमारे यहां के छात्रों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा साथ ही हमें एक-दूसरे राज्य की संस्कृति को भी जानने का अवसर मिलेगा। धारा 370 हटने के बाद मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर को एक अलग पहचान दे दी है।
घाटी में इतने दशकों के बाद आधिकांश इलाके सड़क मार्ग से जुड़ गए हैं, और कई प्रोजेक्ट जो सालों से लबिंत थे, वह अब पूरा होने लगे हैं। धारा 370 होने के चलते पहले जम्मू कश्मीर के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 15 और पीजी में 50 प्रतिशत सीटें अखिल भारतीय कोटे में नहीं देते थे। इस कारण न यहां के मेडिकल कॉलेजों में दूसरे राज्यों के विद्यार्थी पढाई कर सकते थे। धारा 370 हटने के बाद भी अखिल भारतीय कोटे में सीटें शामिल करने का विरोध होता रहा, लेकिन इस बार जम्मू कश्मीर सरकार ने सीटें शामिल करने को हरी झंडी दे दी है।
अब ये पहला मौका होगा कि जम्मू कश्मीर में डॉक्टरी की पढाई करने का मौका बाहरी राज्यों के विद्यार्थियों को मिलेगा। आंकड़ों के अनुसार जम्मू मेडिकल कॉलेज में  एमबीबीएस की 180 सीटों में से 27 पर बाहरी राज्यों के छात्र पढ़ाई करने वाले हैं। पीजी की 198 सीटों में से 99 सीटों पर बाहरी राज्यों के छात्र पढ़ाई करने वाले हैं। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में भी यही स्थिति होगी। अन्य मेडिकल कॉलेजों जिसमें कठुआ मेडिकल कॉलेज, राजौरी मेडिकल कॉलेज, डोडा, बारामुला और अनंतनाग मेडिकल कॉलेज हैं में 15-15 छात्र बाहरी राज्यों के होंगे।
इस पूरे मामले पर भाजपा नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ.निर्मल सिंह ने बताया कि मोदी सरकार जम्मू-कश्मीर में एक विजन लेकर काम कर रही है, ताकि सभी का विकास एक समान हो। जो पहले की सरकारों ने यहां पर कुछ लोगों को नजरअदांज किया था अब उनके दिन भी बदलने लगे हैं। दूरदराज के रहने वाले युवाओं को नई योजनाओं के साथ जोड़ा जा रहा है, वहीं मेडिकल कॉलेजों में अब बाहरी राज्यों के विद्यार्थियों के आने से काफी कुछ बदलेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |