पाजिया गांव के समीप ट्रैक्टर ट्राली का संतुलन बिगड़ने से युवक की मौत

कपूरथला: कपूरथला से रविवार सुबह श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सुलतानपुर लोधी जा रही पैदल यात्रा के दौरान गांव पाजिया के समीप एक ट्रैक्टर-ट्राली के असंतुलित होने से एक युवक चपेट में आ गया। युवक इससे गंभीर रूप से जख्मी हो गया।उसको तुरंत सुल्तानपुर लोधी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे घोषित कर दिया। मृतक नवयुवक की पहचान गुरजोत सिंह (24) वासी औजला रोड, नवी आबादी, गली नंबर 7 कपूरथला के रूप में हुईहै। पुलिस हादसे को लेकर छानबीन कर रही है।हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करते हुए।जानकारी के अनुसार पहली पातशाही साहिब श्री गुरू नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के संबंध में रविवार को पैदल नगर कीर्तन स्टेट गुरुद्वारा साहिब कपूरथला से ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब सुल्तानपुर लोधी की ओर आ रहा था। जब नगर कीर्तन गांव पाजिया के समीप पहुंचा तो नगर कीर्तन में शामिल एक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। जिसने राह चलते युवक को अपनी चपेट में ले लिया।इस हादसे से युवक का चेहरा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जिसे राहगीरों की मदद से सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी मे दाखिल करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |