गजब का शौक : मॉडल ने पूरे शरीर पर बनवाए Tattoo,कपड़े पहनने में आता था आलस

जर्मनी की एक मॉडल ने अपने पूरे शरीर पर टैटू बनवा लिया है। स्थिति यह है कि अब इस मॉडल के शरीर को कोई भी कोना ऐसे नहीं बचा है, जहां टैटू न हो। टैटू के प्रति इस दीवानगी की वजह भी कम रोचक नहीं है। इस मॉडल को कपड़े पहनने में आलस आता था। जिसके चलते उसने पूरे शरीर को रंग-बिरंगे टैटू से कवर करवा लिया।

अक्सर लोगों को खाने-पीने का, घूमने का, किताबें पढ़ने का, नाचने गाने या फिर अच्छे कपड़े पहनने का शौक होता है। कई बार आपने देखा होगा कि कुछ लोग अपने शरीर पर टैटू बनवाने का भी शौक रखते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कोई व्यक्ति अपने किसी भी शौक को पूरा करने के लिए किस हद तक जा सकता है। अमीर लोग तो इसके लिए जमकर पैसा भी खर्च कर देते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताएंगे जो अपने टैटू के शौक के चलते पूरी दुनिया में छाई हुई है।

शौक को पूरा करने के लिए खर्च किए लाखों

रिपोर्ट्स की मानें तो जर्मनी में रहने वाली एक महिला केर्स्टिन ट्रिस्टन को टैटू बनवाने का इतना शौक था कि उन्होंने अब तक अपने इस शौक को पूरा करने के लिए 25 हजार डॉलर यानी 24 लाख रुपए से ज्यादा खर्च कर दिए हैं। ट्रिस्टन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें पोस्ट कर रखी है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

पूरे शरीर पर है टैटू ही टैटू

टैटू मॉडल ट्रिस्टन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई हॉट फोटोज पोस्ट करती रहती है।अपने शरीर पर पहला टैटू उन्होंने 5 साल पहले बनवाया था और उसके बाद उनको ऐसा चस्का लगा कि आज उनके शरीर के हर एक हिस्से पर टैटू ही टैटू है।मॉडल ने अपने शरीर पर रंग-बिरंगे फूल,पक्षी,तितली के डिजाइन को बनवाया है।

कपड़े पहनने में आता था आलस

एक रिपोर्ट के अनुसार टैटू मॉडल ट्रिस्टन बहुत ही ज्यादा आलसी है और सबसे ज्यादा आलस उनको कपड़े पहनने में आता था, इसलिए उन्होंने अपने शरीर के हर एक हिस्से पर टैटू ही टैटू बनवा लिए,जिससे अब उनको कम कपड़े पहनने पड़ते हैं। टैटू को लेकर एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि यह उनका शौक है और दुनिया वाले उनके इस शौक के बारे में क्या सोचते हैं,इस बात की उन्हें कोई परवाह नहीं है।

और टैटू बनवाना चाहती हैं पर जगह नहीं है

इतने टैटू बनवाने के बाद भी केस्ट्रिन की दीवानगी कम नहीं हुई है। वो अपने शरीर पर कुछ और आर्ट बनवाना चाहती हैं। लेकिन उनके पूरे शरीर पर कहीं भी खाली जगह नहीं बची है। जिसके चलते वो फिलहाल और नए टैटू नहीं बनवा पा रही हैं।

हॉट फोटोज के लाखों हैं दीवाने

केस्ट्रिन अपने टैटू वाले फोटोज को सोशल मीडिया पर डालती हैं। जहां उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। उस फोटोज से केस्ट्रिन को करोड़ों की आमदनी होती है। साथ ही उनका यह भी मानना है कि इतनी उम्र होने पर भी टैटू ने ही उन्हें खूबसूरत बनाए रखा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |