जानें रोजाना एक अमरूद खाने के फायदे

कुछ फलों को खाने का अलग ही मजा है। जैसे, अमरूद को बच्चे और बड़े दोनोंं ही पसंद करते हैं। अमरूद को काटकर इसकी स्लाइसेस पर काला नमक, लाल मिर्च डालकर खाने का मजा ही कुछ और है। स्वाद के मामले में ही नहीं बल्कि अमरूद सेहत के लिए भी बहुत अच्छा है। अमरूद में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के, कार्बोहाइड्रेट्स, डायटरी फाइबर, कैलोरी और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

डाइजेशन बेहतर होता है

आप अगर पेट दर्द से परेशान रहते हैं या फिर आपको डाइजेशन से जुड़ीं प्रॉब्लम्स रहती हैं, तो रोजाना एक अमरूद खाना शुरू कर दें। इससे आपका डाइजेशन बेहतर होगा। साथ ही इससे सुबह के समय पेट भी आसानी से साफ हो जाता है।

दिल की बीमारियों का कम खतरा

आप अगर अपने दिल को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो आप डाइट में अमरूद को जरूर शामिल करना चाहिए। अमरूद में मौजूद पोटैशियम और मैग्‍नीशियम दिल की सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

हेल्दी स्किन

हेल्थ के लिए ही नहीं बल्कि अमरूद स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है। अमरूद एंटी-ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होती है, जिससे वह फ्री-रेडिकल्स से लड़ता है। इसके अलावा बॉडी को डिटॉक्स भी करता है।

वेट लॉस फ्रेंडली

आपको अगर ज्यादा भूख लगती है या मीठा खाने की क्रेविंग होती है, तो आप एक अमरूद खाना शुरू कर दें। इसे खाने से लम्बे समय तक पेट भरा रहता है और आपको कुछ भी खाने का मन नहीं करता। इससे आपको स्नैक्स क्रेविंग भी नहीं होती।

एक्टिव रखता है

आपको अगर मॉर्निंग सिकनेस होती है, तो भी आपको अमरूद खाना चाहिए। इससे आपकी बॉडी एक्टिव रहती है और आपका मूड भी ठीक रहता है। एक्टिव रहने के लिए बाकी फ्रूट्स के साथ अमरूद भी जरूर खाएं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हम 6 गेंद पर 6 छक्के मारेंगे…सुब्रत पाठक के ‘भारत-पाक’ बयान पर बोले अखिलेश     |     पीएम मोदी और राहुल गांधी के बयानों पर चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, 29 अप्रैल तक मांगा जवाब     |     हनुमान जयंती पर खेड़ापति मारुति मंदिर में लगा भक्तों का तांता, महाआरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद     |     ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत ,बल्देवगढ़ के कैलपुरा गांव में हुआ हादसा     |     बस्तर के हेमचंद मांझी को पद्मश्री पुरस्कार, CM विष्णु देव साय ने दी अपनी शुभकामनाएं     |     जबलपुर: नवनियुक्त डीन डॉक्टर नवनीत सक्सेना ने संभाला पदभार     |     सिंधिया के लिए चुनाव अभियान में जुटी प्रियदर्शनी, ग्रामीण बच्चे के साथ खेला कैरम, खूब लगाए शॉट     |     इंदौर के चिड़ियाघर में रतलाम से लाई गई मादा तेंदुए की हालत में अब सुधार है। मादा तेंदुए को गंभीर हालत में इलाज के लिए इंदौर के अस्पताल में भेजा गया था। पूरा मामला रतलाम फॉरेस्ट रेंज का है जहां बरोदा कुल गांव से एक मादा तेंदुए गंभीर घायल हालत में रेस्क्यू किया गया था और उसे इंदौर के चिड़ियाघर इलाज के लिए भेजा गया था। इस मामले में इंदौर जू प्रभारी उत्तम यादव ने बताया कि इसकी मरणासन्न स्थिति थी। मादा तेंदुए को शरीर में काफी चोटे थी। साथ ही इसे गर्मी के कारण डीहाइड्रेशन भी था और काफी समय से शिकार भी नहीं किया था। पर अब हालात में सुधार है। ये चलने फिरने लग गई है। उसकी उम्र लगभग 10 से 12 वर्ष है और इसी कारण रिकवर करने में थोड़ी तकलीफ आ रही है और हम फिर भी इलाज कर रहे हैं।     |     मौत के मुंह से लौटी मादा तेंदुआ, रतलाम से गंभीर हालत में लाई गई थी इंदौर     |     जंगल में मोर का शिकार कर रहे दो शिकारी वन अमले ने पकड़े, 6 चकमा देकर हुए फरार…     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें