केजरीवाल का एक और वादा, गुजरातियों को अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन कराएंगे

सूरत | पंजाब में रिकार्ड जीत से उत्साहित दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पूरा ध्यान अब गुजरात चुनाव पर केन्द्रित है| पिछले कई महीनों से गुजरात दौरा कर रहे अरविंद केजरीवाल बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं को सम्मान राशि, बेरोजगारों को भत्ता समेत कई वादे कर चुके हैं| शुक्रवार से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर आए अरविंद केजरीवाल ने आज एक और वादा किया है| दक्षिण गुजरात के नवसारी जिले के चीखली में जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अगले साल तक अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बन जाएगा| उन्होंने कहा कि जिन गुजरातियों के पास पैसे नहीं हैं उन्हें वह राम लला के मुफ्त दर्शन कराएंगे| साथ ही 1 मार्च के बाद किसी को बिजली का बिल का भुगतान भी नहीं करना पड़ेगा| केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में झाडू की गजब की बयार चल रही है, जहां कहीं भी जाओ बस एक ही आवाज है परिवर्तन, परिवर्तन और परिवर्तन| इतना ही नहीं केन्द्रीय खुफिया एजंसी की रिपोर्ट भी कह रही है कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है| उन्होंने कहा कि आप को गुजरात में 90 से 93 सीटें मिल सकती हैं, जो थोड़ी कम हैं| अभी लोगों को थोड़ी और मेहनत करके ऐसा धक्का मारना पड़ेगा कि आप को 182 सीटों में से 150 सीटें मिलें| केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में आप की सरकार बनने के बाद सबसे पहले भ्रष्टाचार खत्म करेंगे| गुजरात में हमारी सरकार बनने पर कोई मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक चोरी नहीं कर पाएगा और अगर कोई ऐसा करता है तो सीधे जेल जाएगा| उन्होंने कहा कि पंजाब में स्वास्थ्य मंत्री गड़बड़ी कर रहे थे तो मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें जेल भेज दिया| गुजरात में आप की सरकार बनने के बाद जिस किसी ने रुपए खाएं उनके पेट से निकालेंगे| केजरीवाल ने दावा किया कि 15 दिसंबर को आप की सरकार बनेगी और सबसे भ्रष्टाचार को खत्म करेगी| उन्होंने कहा कि मैं इंजीनियर हूं और मुझे गुंडागिरी करना नहीं आता| गुजरात से वादा है कि आप की सरकार बनने पर राज्य के लोगों को बिजली, सड़क, स्कूल, स्वास्थ्य सेवा बेहतर देंगे| भाजपा और कांग्रेस ने अपनी दुकानें खोली हैं| जबकि मैंने दुकान नहीं बल्कि गुजरात के लोगों के साथ संबंध बनाए हैं| बता दें कि नवसारी गुजरात भाजपा प्रमुख सीआर पाटील का होम टाउन है, जहां से वे लगातार लोकसभा चुनाव जीतते आ रहे हैं| सीआर पाटील के होम टाउन पहुंचने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का जबर्दस्त विरोध का सामना करना पड़ा| चीखली के खुडवेल, गोलवाड समेत अन्य क्षेत्रों में केजरीवाल और मान को स्थानीय लोगों ने काले झंडे दिखाए और ‘मोदी मोदी’ के नारे भी लगाए.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |