15 से 17 वर्ष उम्र के शतप्रतिशत बच्चों के टीकाकरण के लिए घर-घर सर्वे कर मोबाईल टीम से टीकाकरण कराएं

शाजापुर, 03 फरवरी 2022/ 15 से 17 वर्ष उम्र के शतप्रतिशत बच्चों के टीकाकरण के लिए घर-घर सर्वे कर मोबाईल टीम से टीकाकरण कराएं। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने कोरोना वैक्सीनेशन की समीक्षा बैठक में दिये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, सीएमएचओ डॉ. आर. निदारिया, सिविल सर्जन डॉ. बीएस मैना, टीकाकरण अधिकारी डॉ. दीपक पिप्पल, एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. मोहसीन खान, तहसीलदार श्री राजाराम करजरे, ई-गवर्नेंस मैनेजर श्री बिरमसिंह सोंधिया भी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री जैन ने वैक्सीनेशन के संबंध में कलेक्टर ने निर्देश दिये कि शहरी क्षेत्रों में वार्डवार विशेष अभियान चलाकर घर-घर सर्वे करें और मोबाईल टीम के माध्यम से वैक्सीनेशन कराएं। टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों विशेषकर निजी विद्यालयों पर फोकस करने और उनका टीकाकरण करने के निर्देश दिये। साथ ही ऐसे विद्यालय जिनमें टीकाकरण कम हुआ है, उनकी जानकारी भी हासिल करें। साथ ही कलेक्टर ने कोरोना पॉजिटिव संक्रमित रोगियों के होम आईसोलेशन की निगरानी करने के भी निर्देश दिये। साथ ही इस बात का भी अध्ययन करने के लिए कहा कि जो लोग संक्रमित हो रहे हैं, उनका टीकाकरण हुआ या नहीं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

शांति और सौहार्द के साथ मक्सी में संपन्न हुआ होली पर्व, सादगी से अदा हुई जुमे की नमाज पुलिस रही मुस्तेद     |     कोल्पिंग स्कूल सर्वश्रेष्ठ परिणाम की ओर अग्रसर, स्कूल की छात्रा का नोसेना     |     3 दिन में बच सके तो बच, मंत्री विजय शाह को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया     |     टीकमगढ़ में ऑयल मिल में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     अपनी ही पार्टी नेताओं से परेशान दिखे दिग्विजय सिंह, दे डाली नसीहत     |     छतरपुर में सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, होली के लिए बागेश्वर धाम जा रहा था परिवार     |     दोस्त के नाम छोड़ा एक लेटर… फिर लगा लिया मौत को गले, B.Tech के छात्र के सुसाइड केस से मची सनसनी     |     वो ईसाई लड़की, जिसके प्यार में दीवाना हो गया था औरंगजेब… क्यों अधूरी रह गई थे ये लव स्टोरी?     |     34000 सैलरी, हर महीने 4.44 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर… 7 करोड़ का गबन करने वाला क्लर्क 16 दिन से गायब, अब मिला सुसाइड नोट     |     महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग… धधकते अंगारों से गुजरे गांव के 1000 लोग, होली पर 150 सालों से निभाई जा रही अनोखी परंपरा     |