फतेहाबाद के SP को सौंपी नशा बेचने वालों की लिस्ट; बोले- कार्रवाई करें

फतेहाबाद: लघु सचिवालय में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग लेकर पहुंचे ग्रामीण।हरियाणा के फतेहाबाद क्षेत्र में बढ़ते जा रहे चिट्टे के नशे के खिलाफ शुक्रवार को भट्टू खंड के कई गांवों के लोगों ने आवाज बुलंद की। पीली मंदौरी व आसपास के गांवों के सैकड़ों लोगों ने महापंचायत की और इसके बाद चिट्टा बेचने वालों की सूची बनाकर प्रशासन को सौंपने फतेहाबाद लघु सचिवालय पहुंचे। यहां लोगों ने एसपी और सीटीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की।पंचायत में युवा भी शामिल रहे।ग्रामीणों ने साथ ही एसपी को लिखित में नाम देकर बताया कि किस गांव में कौन-कौन नशा बेच रहा है। उन्होंने मांग की कि पुलिस इन लोगों के बारे में क्रॉस चेक करवाए और यदि वे नशा बेचने वाले मिलते हैं तो कार्रवाई की जाए। एसपी ने जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।सुयशपाल डूडी, कमल बीसला, पीके सिहाग, राजकुमार गोदारा आदि ने बताया कि गांवों में चिट्टा नशा बेतहाशा बढ़ता जा रहा है। नशे के चुंगल में फंसा युवा अब अपराध भी करने लगा है। इससे चोरी, चकारी, डकैती की घटनाएं बढऩे लगी हैं। इसी को लेकर पीलीमंदौरी से एक बार फिर मुहिम शुरू की गई है।नशे को लेकर पंचायत में बोलते वृद्ध।आज महापंचायत में आसपास के गांवों के काफी लोग मौजूद रहे और नशे के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लिया है। प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है। यदि प्रशासन कार्रवाई नहीं करता तो आने वाले दिनों में हजारों की संख्या में ग्रामीण यहां आकर धरना देंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस को तस्करों के नाम बताए हैं, यदि पुलिस कार्रवाई नहीं करती तो यही समझा जाएगा कि पुलिस की मिलीभगत है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |