Nora Fatehi को गलत ढंग से छूने पर Terence Lewis ने तोड़ी चुप्पी,बताई पूरी सच्चाई

बॉलीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस न सिर्फ अपने डांस बल्कि अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। बीते दिनों टेरेंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में टेरेंस पर नोरा को गलत ढंग से छूने का आरोप लगा था, जिसको लेकर वो काफी ट्रोल भी हुए थे। सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई थी। वही अब टेरेंस ने इस पर रिएक्ट किया है और पहली बार अपनी बात रखी है।

टेरेंस ने इन सभी आरोपों को बताया बेबुनियाद

टेरेंस लुईस हाल ही में मनीष पॉल के पॉडकास्ट शो में बतौर गेस्ट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कई सारी बातें का खुलासा किया। इस दौरान टेरेंस से उनके और नोरा के वायरल वीडियो को लेकर भी सवाल पूछा गया। इस पर रिएक्ट करते हुए टेरेंस ने सभी आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि जब मलाइका को कोविड हुआ था उस वक्त नोरा बतौर स्पेशल गेस्ट आईं थीं।उसी एपिसोड में शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी पहुंचे थे, ऐसे में गीता कपूर ने कहा था कि हम सभी उन्हें नमस्कार करते हुए वेलकम करेंगे।

टेरेंट ने किया साफ इनकार

टेरेंस से जब नमस्कार करते हुए नोरा को गलत ढंग से छूने की बात पूछी गई तब उन्होंने कहा, ‘मुझे तो याद भी नहीं कि मेरा हाथ नोरा को छुआ था और मुझे तो सच में पता ही नहीं की कब मेरा हाथ नोरा को लगा भी है या नहीं।   सच कहूं तो नोरा दो हफ्ते पहले शो में आईं थीं और मुझे उनके साथ डांस करने के लिए कहा था। मैं ऐसा क्यों उनके साथ कुछ करूंगा, जबकि वहां चार कैमरे आस पास लगे हैं। मुझे बिना किसी मतलब के ही गालियां पड़ी हैं। ये वाकई ही बहुत घटिया बात है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |