ससुरालजनों पर दहेज हत्या का केस दर्ज; मृतका 3 लड़कियों की मां थी

झज्जर: हरियाणा के झज्जर में गांव धरौली में एक विवाहिता ज्योति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि उसको ससुराल पक्ष द्वारा लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। वह काफी समय से परेशान चल रही थी। फिलहाल पुलिस ने विवाहिता के भाई नवीन के बयान के आधार पर सास, ससुर और पति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।थाना साल्हावास के जांच अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सिलानी निवासी ज्योति की शादी 8 साल पहले मार्च 2014 को गांव धारौली निवासी निक्कू के साथ हुई थी। परिवार वालों का आरोप है कि तभी से दहेज के लिए ज्योति को परेशान किया जा रहा था। ज्योति की 2 लड़कियां हैं। कई बार पंचायतें भी हुई और समझौता होने के बाद मामला शांत होता रहा।सुबह 11 बजे के आसपास घर में जब कोई नहीं था तो ज्योति ने फंदा लगा लिया। जैसे ही मामले की जानकारी ज्योति के परिवार वालों को लगी वह भी मौके पर पहुंचे। जांच अधिकारी जितेंद्र का कहना है कि ज्योति के भाई के बयान के आधार पर सास मनी, ससुर जोगींद्र और पति निक्कू के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

ट्रेनी IAS पूजा खेडकर के पिता को इस मामले में मिली राहत, गिरफ्तारी में हैं मां     |     राजस्व, शिक्षा और कानून… बिहार में नीतीश कैबिनेट के इन मंत्रालयों में क्यों नहीं टिकते मंत्री?     |     मुझे बोलने नहीं दिया गया…नीति आयोग की बैठक छोड़कर बाहर निकलीं ममता     |     प्लान भी, ऐलान भी… फिर आखिरी वक्त में नीति आयोग की बैठक से क्यों अब्सेंट हो गए हेमंत सोरेन?     |     बिहार: तेजाब से नहलाकर मार डाला…माफी मांगने गए रेप के आरोपी को ‘तालिबानी सजा’     |     कांवड़ यात्री भूल से भी इस पेड़ के नीचे से न निकलें, खंडित हो जाती है यात्रा!     |     50 सेकंड में हत्या… वो चाकू घोंपता रहा, कृति तड़पती रही; बेंगलुरु PG मर्डर केस का आरोपी अरेस्ट     |     जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा मुठभेड़ में एक जवान शहीद, एक आतंकी भी ढेर     |     मक्सी मे ट्रेन की चपेट मे आने से एक युवक की मोत     |     ADG ओर उज्जैन संभाग प्रभारी आईपीएस योगेश देशमुख पहुचे शाजापुर,अधिकारियों की ली बैठक, पौधरोपण भी किया     |