कांग्रेेेस पार्टी ही है देश की शुभचिंतक: जिलाध्यक्ष सिंह – कांग्रेस ने गुलाना, शुजालपुर और अकोदिया में की घर चलो, घर-घर चलो अभियान की शुरूआत

शाजापुर। कांग्रेस की विचारधारा सबसे पुरानी विचारधारा है। देश की आजादी से लेकर आज तक कांग्रेस पार्टी ने ही देश की विचारधारा और एकता व अखंडता का अलख जगाया है। आगे भी पार्टी अपना यह अभियान और अपनी विचारधारा से लोगों को एकता के धागे में पिरोने का काम जारी रखेगी।

यह बात कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्रसिंह बंटी बना ने मंगलवार को ग्राम गुलाना, अकोदिया व शुजालपुर में कांग्रेस के घर चलो, घर-घर चलो अभियान की शुरूआत करते हुए कही। श्री सिंह ने कहा कि देश की आजादी में पार्टी के कई लोगों ने अपना बलिदान देेकर इस आजादी को अपने खून से सिंचा है और लोगोें को आजादी का महत्व बताया है। आज जरूरत है लोगों को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराने का। क्योंकि कुछ अलग प्रवृत्ति के लोग देश की जनता को भड़काकर पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा से अलग करना चाहते हैं। जबकि हम ऐसा नहीं होने देंगे। कांग्रेस ने अपना यह अभियान इसीलिए शुरू किया है कि हमने अभी तक एकता और अखंडता का जो अलख जगाए रखा है उसे कुछ लोग बंद करना चाहते हैं। जिसमें आप लोगो का सहयोग जरूरी है। हम घर-घर जाकर लोगों को एक बार फिर अपनी पुरानी संस्कृति से जोड़कर देश की प्राचीन परंपरा से जोड़े रखने के लिए अपने घरों से निकले हैं। इस अवसर जनपद अध्यक्ष अजबसिंह पंवार, हिरेन्द्रसिंह जादौन, गजेन्द्रसिंह सिसौदिया, मुन्ना पठान, कमलसिंह मालवीय, विष्णु परमार, मजर भाई, चंदर सिंह, चंगीराम ठाकुर, रिक्की, रजपाल, महेश, कंचन, राहुल डागा, एलम सिंह, रामनारायण कुशवाह, आजाद मंसुरी, रईस मंसुरी, शंकर सिंह, उदय सिसौदिया आदि उपस्थित थे।

जारी रहेगा अभियान
कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस दौरान लोगों के फार्म भरवाकर उन्हें पार्टी का सदस्य बनाकर पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 3 फरवरी को शाजापुर में तथा 4 फरवरी को कालापीपल में अभियान के तहत लोगों से घर-घर जाकर संपर्क किया जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |