सूर्यकुमार यादव ने मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ा, वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ा

सूर्यकुमार यादव ने नेदरलैंड्स के खिलाफ विस्फोटक पारी खेली. 25 गेंदों पर 204 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 51 रन बनाए. इस रन को बनाते हुए सूर्यकुमार ने नेदरलैंड्स के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की. नतीजा ये हुआ कई नए कीर्तिमान तो बने ही साथ एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी टूट गया.

सूर्यकुमार की नेदरलैंड्स के खिलाफ खेली 204 की स्ट्राइक रेट से पारी साल 2022 में उनके बल्ले से निकली 5वीं ऐसी पारी है, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 200 के पार का रहा है. एक ही साल में ऐसा करने वाले वो पहले बल्लेबाज हैं. यानी ये नया वर्ल्ड रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम किया है.

अब जरा वो रिकॉर्ड भी जान लीजिए जहां उन्होंने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ा है. ये रिकॉर्ड साल 2022 में T20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रनों का है. नेदरलैंड्स के खिलाफ अपनी 51 रन की पारी का 9वां रन बनाते ही सूर्यकुमार ने ये कमाल किया.

नेदरलैंड्स के खिलाफ मैच से पहले तक टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के नाम थे. उन्होंने 19 मैचों में 825 रन बनाए थे. जबकि सूर्यकुमार यादव के तब 816 रन ही थे. लेकिन, नेदरलैंड्स के खिलाफ नाबाद 51 रन बनाने के बाद सूर्यकुमार यादव के अब इस साल 25 मैचों में 867 रन हो गए हैं. और वो क्रिकेट के इस फॉर्मेट में लीडिंग विकेटटेकर बन गए हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |