टीम बार्सिलोना चैंपियंस लीग से बाहर

स्पेन की दो टीमें बार्सिलोना और एटलेटिको मैड्रिड चैंपियंस लीग से बाहर हो चुकी हैं। बुधवार को दोनों टीमें अपना मैच जीतने में नाकाम रहीं। पांच बार की चैंपियन बार्सिलोना को जर्मनी के क्लब बायर्न म्यूनिख ने 3-0 से रौंद दिया। इस हार के बाद टीम लगातार दूसरे सीजन में चैंपियंस लीग के ग्रुप दौर में बाहर हो गई। उसे फिर से यूरोपा लीग में खेलना होगा। महान फुटबॉल खिलाड़ियों में एक लियोनल मेसी के जाने के बाद टीम लगातार दूसरे सीजन में चैंपियंस लीग के नॉकआउट राउंड में नहीं पहुंच पाई।
बार्सिलोना की टीम अपने होम ग्राउंड पर एक भी गोल नहीं कर सकी। बायर्न म्यूनिख से बार्सिलोना की टीम में शामिल होने वाले पोलैंड के स्टार स्ट्राइकर लेवान्डॉस्की एक बार फिर से अपनी पुरानी टीम के खिलाफ फेल रहे। बायर्न के लिए सादियो माने ने 10वें मिनट में पहला गोल किया। उनके बाद 31वें मिनट में एरिक मैक्सिम ने दूसरा गोल कर टीम को 2-0 से आगे कर दिया। मैच खत्म होने से ठीक पहले इंजरी टाइम में बेंजामिन पवार्ड ने तीसरा गोल कर बार्सिलोना को बाहर कर दिया।

बार्सिलोना को नॉकआउट राउंड में पहुंचने के लिए इस मैच को जीतना जरूरी था। साथ ही उसे इंटर मिलान और विक्टोरिया प्लाजेन के मैच के नतीजों पर भी निर्भर रहना था। अगर विक्टोरिया प्लाजेन मैच जीत लेती या ड्रॉ करा लेती तो बार्सिलोना की उम्मीदें जिंदा रहतीं। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। इंटर ने विक्टोरिया प्लाजेन को 4-0 से हराकर बार्सिलोना की उम्मीदें तोड़ दीं। उसके बाद बायर्न ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी।

एटलेटिको मैड्रिड की बात करें तो उसे भी जर्मनी के क्लब बायर लेवरकुसेन ने 2-2 की बराबरी पर रोक दिया। इस ड्रॉ के बाद एटलेटिको की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। वहीं, पोर्टो ने क्लब ब्रुज को 4-0 से रौंद दिया। एंत्राक्त फ्रेंकफर्ट ने मार्सिले के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की। लिवरपूल ने अयाक्स को 3-0 से रौंद दिया। नेपोली ने रेंजर्स को 3-0 से हराया। वहीं, टॉटेनहम हॉटस्पर और स्पोर्टिंग के बीच मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |