जेल में बहनें भाइयों के माथे पर करेंगी तिलक, जेल प्रशासन ने दी अनुमति

फिरोजाबाद: फिरोजाबाद में दीपावली और गोवर्धन पूजा के बाद गुरुवार आज भैया दौज का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। भाई-बहनों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए रोडवेज विभाग द्वारा पूरी क्षमता से बसें चलाने का निर्णय लिया गया। इसको लेकर एआरएम ने शिकोहाबाद डिपो पर बैठक कर चालक और परिचालकों को निर्देश दिए हैं। 75 रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। वहीं, जेल में भी बहनों के आने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।पांच दिवसीय दीपोत्सव का आखिरी पर्व भैया दूज के रूप में मनाया जाता है। इसको लेकर बहनें खासी उत्साहित हैं। घर-घर में भाइयों को तिलक लगाकर वह उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस पर्व पर यमुना में स्नान का भी महत्व है। इसलिए यमुना घाटों पर भी सुबह से बहन, भाइयों की भीड़ पहुंचने लगी है। बहनों को भाइयों के घर तक पहुंचाने के लिए रोडवेज विभाग ने बसों को चलाने की पूरी तैयारी कर ली है। एआरएम शिकोहाबाद राघवेंद्र सिंह ने बताया कि भैया दूज पर डिपो की सभी 75 बसों को चलाया जाएगा।रोडवेज बसें एटा, आगरा, इटावा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद आदि मार्गों पर अधिक फेरे लगाएंगी, वहीं लंबी रूट पर किमी बढ़ा दिए हैं। इस दौरान किसी भी चालक और परिचालक की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रोडवेज बसों से यात्रा करने वाली बहनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसलिए विभाग द्वारा पूरी तैयारी की गई है। वहीं, जेल अधीक्षक आनंद सिंह ने बताया कि सुबह नौ बजे से बहनों को भाइयों के तिलक करने की अनुमति दी जाएगी। कारागार के बाहर ट्रैफिक और नारखी थाने की पुलिस तैनात रहेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |