बिजली के खंभे से टकराई कार, पांच की मौत, पांच घायल उत्तरप्रदेश By Shahzad Khan On Oct 27, 2022 217 प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)| जिले में यहां एक एसयूवी कार बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे चार महिलाओं समेत एक बच्चे की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार सुबह हंडिया टोल प्लाजा के पास हुई, जब चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और बिजली के खंभे से जा टकराया। Related Posts उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, पानीपत-खटीमा… कन्नौज में दीपावली की शाम सनसनीखेज वारदात, बीजेपी विधायिका… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार कानपुर से वाराणसी जा रही थी तभी हादसा हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में हुई मौतों पर दुख व्यक्त जताया और जिला अधिकारियों को घायलों को उचित उपचार और हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 217 Share