बारिश के कारण T20 WC का दूसरा मैच धुला, न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान मैच रद्द हुआ

लगातार बारिश होने के कारण न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच बुधवार को यहां होने वाला टी20 विश्व कप का मैच समय पर शुरू नहीं हो पाया। भारतीय समयानुसार यह मैच दोपहर बाद एक बजकर 30 मिनट पर शुरू होना था। हालांकि तय समय पर शुरू नहीं होने के बाद भी लगातार बारिश होने के कारण इस मैच को रद्द घोषित कर दिया गया। इस मैच के लिए टॉस भी नहीं हो सका था। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले इस मुकाबले के बेनतीजा घोषित होने पर न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप एक में तीन अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने गत चैंपियन और मेजबान ऑस्ट्रेलिया को सुपर 12 के शुरुआती मुकाबले में हराया था।

वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तान को पहले मैच में इंग्लैंड से हार मिली थी, जबकि ये मैच बेनतीजा घोषित होने के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले, इसके बावजूद अफगानिस्तान की टीम ग्रुप एक में सबसे नीचे पायदान पर है।कप्तान एंडी बालबर्नी के अर्धशतक और जोश लिटिल की शानदार गेंदबाजी के अलावा बारिश की कृपा से आयरलैंड ने टी20 विश्वकप के सुपर 12 के मैच में बुधवार को इंग्लैंड को डकवर्थ लुईस पद्धति के आधार पर पांच रन से हराकर एक और बड़ा उलटफेर किया। दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को बाहर का रास्ता दिखा कर सुपर 12 में जगह बनाने वाली आयरलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी का न्यौता पाने पर 19.2 ओवर में 157 रन पर आउट हो गई।

इसके जवाब में इंग्लैंड ने जब 14.3 ओवर में पांच विकेट पर 105 रन बनाए थे तो बारिश आ गई जिसके कारण आगे खेल नहीं हो पाया। डकवर्थ लुईस पद्धति के अनुसार इंग्लैंड तब पांच रन पीछे था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |